BREAKING : इंदौर शहर में मिले 120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 3 की मौत : एक्टिव मरीजों की संख्या 1473

 
BREAKING : इंदौर शहर में मिले 120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 3 की मौत : एक्टिव मरीजों की संख्या 1473

इंदौर। जिले में 120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1473 हो गई है।


सोमवार को 3 मरीजों की मौत भी हुई है। जिले में अब तक 295 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक 4292 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


इंदौर में अब तक 6155 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।


वहीं देश में 1 दिन में 40 हजार 243 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना से 24 घंटों में 675 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब 11 लाख 18 हजार मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। संक्रमण से कुल 27 हजार 503 मरीजों की मौत हो गई हैं। देश में 3 लाख 89 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।


देश में 1 दिन में 22 हजार 742 मरीज ठीक भी हुए हैं।


Related Topics

Latest News