KANPUR में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा VIKAS DUBEY उज्जैन से गिरफ्तार

 
KANPUR में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा VIKAS DUBEY उज्जैन से गिरफ्तार

उज्जैन। यूपी का कुख्यात बदमाश विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर है। विकास दुबे कानपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी है।

हाल में कानपुर में विकास दुबे और उनके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक डीएसपी रैंक के अफसर 3 एसआई और 4 सिपाहियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

इस वारदात में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। सूत्रों की माने तो विकास दुबे महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। जहां पुलिस ने उसे धर दबोच लिया है। 




Related Topics

Latest News