MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 3 बजे घोषित होते ही सामने आएगी टॉपर्स की लिस्ट :

 
MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 3 बजे घोषित होते ही सामने आएगी टॉपर्स की लिस्ट :

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होने वाला है। इस बार कुल साढ़े 8 लाख विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। रिजल्ट घोषित होने के साथ अलग-अलग संकायों में टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी। पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट 72.37 फीसदी रहा था, इसके पहले 2018 में यह 68.07 फीसदी रहा था। 2019 में हायर सेकंडरी की मेरिट लिस्ट में 117 परीक्षार्थियों को स्थान मिला था। 2019 में फर्स्ट डिविजन पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में 256226 थी। साथ ही सेकेंड डिविजन पाने वालों में 152445 विद्यार्थी शामिल थे।


पिछले वर्ष 12वीं के अलग-अलग संकायों में ये रहे थे टॉपर्स

विज्ञान गण‍ित संकाय में अशोकनगर की आर्या जैन - 486 अंक

जीव विज्ञान समूह में ग्वालियर के श्रीजन श्रीवास्तव - 481 अंक

वाणिज्य संकाय में भोपाल के विवेक गुप्ता - 486 अंक

कला संकाय में सिवनी की दृष्टि सनोडिया - 479 अंक

कृषि समूह में दमोह की प्रिया चौरसिया - 481 अंक

ललित कला एवं गृह विज्ञान संकाय में लहार भिंड की प्रतिक्षा शर्मा - 476 अंक


Related Topics

Latest News