MP LIVE : SAPATH GRAHAN 2020 : गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा,यशोधराराजे सिंधिया ने ली मंत्रीपद की शपथ

 
MP LIVE : SAPATH GRAHAN 2020 : गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा,यशोधराराजे सिंधिया ने ली मंत्रीपद की शपथ

    LIVE AMIT TIWARi BHOPAL  


11:19 AM IST | 02 JUL 2020
यशोधरा राजे सिंधिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधानसभा से विधायक हैं. बता दें कि कुल 28 मंत्री शिवराज मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे, इसमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्यमंत्री होंगे .
11:11 AM IST | 02 JUL 2020
राजभवन में राष्ट्रगान के साथ ही शपथ ग्रहण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है. हरसूद विधानसभा से सात बार विधायक रहे विजय शाह ने शपथ ग्रहण कर ली है. रहली विधानसभा सीट से गोपाल भार्गव ने भी शपथ ग्रहण किया.

11:07 AM IST | 02 JUL 2020
मध्य प्रदेश बीजेपी के सामने बड़ा संकट यही है कि उसके पास पुराने विधायकों की बड़ी फौज है मगर आने वाले दिनों में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसलिये पार्टी का फोकस उन जगहों के लोगों को चुनाव के दौरान मजबूत करने का है. इसी कड़ी में सिंधिया के साथ आये मंत्रियों और विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जा रहा है.

11:02 AM IST | 02 JUL 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी. शिवराज चौहान ने इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी.

10:55 AM IST | 02 JUL 2020
शिवराज सिंह चैहान मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, प्रेम सिंह पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, ओपी सकलेचा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर शमिल हैं. वहीं सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एदल सिंह कंसाना, ओपीएस भदौरिया, हरदीप सिंह डांग, राज्यवर्धन सिंह, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेन्द्र यादव, सुरेश धाकड़ और बिसाहू लाल सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

10:52 AM IST | 02 JUL 2020
शिवराज चौहान ने बुधवार को कहा था- 'मंथन से अमृत ही निकलता है. विष तो शिव पी जाते हैं.' मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें से 11 सदस्य वो हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं. वहीं 16 सदस्य भाजपा के हैं. इस मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को ज्यादा महत्व दिया जाने वाला है.

10:49 AM IST | 02 JUL 2020
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का आज दूसरा विस्तार होने जा रहा है. राजभवन में आयोजित समारोह में प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 27 मंत्रियों को 11 बजे शपथ दिलाएंगी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को देर रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व महामंत्री सुहास भगत की बैठक हुई. इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए संभावित मंत्रियों के नामों सहित अन्य नामों पर मंथन किया गया. उसके बाद नामों को अंतिम रूप दे दिया गया.


Related Topics

Latest News