REWA : सट्टे कारोबारियों की शहर में धरपकड़ शरू, सटोरियों में मची खलबली

 
REWA : सट्टे कारोबारियों की शहर में धरपकड़ शरू, सटोरियों में मची खलबली

रीवा। शहर के भीतर फलफूल रहे सट्टे के कारोबार को तोडऩे के लिए शुक्रवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो दर्जन सटोरियों को दबोचा है।

एसपी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान
उनके कब्जे से नगदी व सट्टापर्चियां बरामद हुई है। पुलिस की उक्त कार्रवाई से सट्टे केकारोबारियों  में भी हड़कंप मच गया था। शहर में चल रहे सट्टे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एसपी ने सभी को अपने साथ दूसरे थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की अनुमति दी थी जिसके बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान छोड़ दिया। शहर के अलग-अलग स्थानों में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान दुकानों की आड़ में सट्टे का कारोबार करने वाले करीब दो दर्जन लोगों को पुलिस ने धर लिया।


अलग-अलग स्थानों में पुलिस ने दी दबिश 
पुलिस ने यह कार्रवाई, बस स्टैण्ड, जयस्तंभ, व्यंकट तिराहा, गुड़हाई बाजार, घोघर, सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, धोबिया टंकी, समान तिराहा सहित शहर के अलग-अलग स्थानों में की है। इस दौरान चोरीछिपे सट्टापर्ची काटने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश लोग लापता हो गए थे। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग सट्टापर्ची काटते है। सट्टाकिंग के रूप में दर्जन भर शामिल है जिसमें ज्यादा सटोरियों का ठिकाना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ही है।


विभिन्न थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
सटोरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 11 प्रकरण दर्ज किये है जिसमें 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 हजार रुपए नगद बरामद हुए है। वहीं बिछिया थाने में 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6250 रुपए नगद बरामद किये गये है। सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2350 रुपए नगद जब्त किये है। इसके अतिरिक्त अन्य थानों में भी पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है।


Related Topics

Latest News