WEB SERIES GANDI BAAT से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Flora Saini अपने APP पर फैन्स को देंगी पर्सनालाइज्ड मैसेज

 
WEB SERIES GANDI BAAT से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Flora Saini अपने APP पर फैन्स को देंगी पर्सनालाइज्ड मैसेज

ALTbalaji की Gandii Baat से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Flora Saini अब पहचाना नाम हैं। 'गंदी बात' Web Serie ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि अब एक्ट्रेस ने अपनी एप लॉन्च कर दी है। बता दें कि इस सीरीज में काम करने वाली Anveshi Jain भी अपनी एप लॉन्च कर चुकी हैं और इस पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। दरअसल लॉकडाउन में पूरे देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को खूब देखा गया, इस वजह से इसके एक्टर और एक्ट्रेस फेमस हुए। मौके का फायदा उठाते हुए अब फ्लोरा सैनी ने भी अपनी एप लॉन्च कर दी है।
जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च इस एप पर फ्लोरा अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। इस एप पर उनके अनदेखे फोटोज और वीडियोज हैं। यहां पर फैन्स उनके पर्सनालाइज्ड मैसेज भी पा सकते हैं। एक्ट्रेस से बात भी कर सकते हैं और उनके लाइव सेशन्स में मौजूद रह सकते हैं।
इसी साल फ्लोरा की शॉर्ट फिल्म Chaddi चर्चा में रही। बता दें कि 'स्त्री' फिल्म में फ्लोरा ने भूतनी का रोल किया था। 'स्त्री' से उन्हें बड़ी सफलता मिली। फ्लोरा सैनी को आप सुष्मिता सेन के आर्या में भी देख सकते हैं। वैसे सबसे बड़ा ब्रेक फ्लोरा को 'गंदी बात' के सीजन 2 में मिला। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में उन्हें, अन्वेषी जैन के साथ देखा गया था। फ्लोरा और अन्वेषी का यह एपिसोड बेहद बोल्ड था. 
दो साल पहले उनकी नेटवर्थ सिर्फ 75 लाख रुपए आंकी गई थी। फ्लोरा ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है और वो मिस कोलकाता ब्यूटी कॉन्टेस्ट में थीं लेकिन जीत नहीं पाई थीं।
आर्या में भी फ्लोर के काम की तारीफ हो रही है।



View this post on Instagram

A post shared by  Flora Saini (@florasaini) on 
2002 में आई साउथ की फिल्म नरसिम्हा नायडू उनके करियर की पहली हिट थी।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आप फ्लोरा का नाम पाएंगे।
2010 में उत्तराखंड सरकार ने 'उत्तराखंड रत्न अवॉर्ड' से फ्लोरा को सम्मानित किया था। मॉरिशस सरकार भी 'ग्रेट डॉटर ऑफ सॉइल' सम्मान उन्हें दे चुकी है। वेब टॉकीज की सीरीज 'Maid In India' में भी फ्लोरा को देखा जा सकता है।


Related Topics

Latest News