कटनी में एक ही परिवार के 24 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले

 

कटनी। जिले में एक ही परिवार के 24 लोगों समेत 31 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में माधवनगर हॉस्पिटल लाइन निवासी एक ही परिवार के 24 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह बंगला लाइन निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य, एनकेजे का 26 वर्षीय रेलवे कर्मचारी, राममनोहर लोहिया वार्ड तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास निवासी 47 वर्षीय पुरुष और गर्ग चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

कृष्णानी भवन में रहने वाले परिवार के 80 लोगों में से 65 के नमूने लिए गए थे जिनमें 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 221 हो गई है। एक्टिव मरीज 80 हैं। संक्रमण से एक महिला की मौत भी हुई है।

आज इनकी रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

आज जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इनमें 47 वर्षीय पुरुष निवासी राममनोहर लोहिया वार्ड राष्ट्रीय स्कूल के पास, 45 वर्षीय महिला निवासी गर्ग चौराहा 26वर्षीय निवासी एनकेजे मार्केट अपनी चौपाटी के पास हैं। इसके अलावा 63 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष, 11 वर्षीय बालक सभी निवासी बांग्ला लाइन हैं।

एक ही परिवार के यह 24 सदस्य पॉजिटिव

एक ही परिवार के जो 24 सदस्य पॉजिटिव निकले हैं 44 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 14 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक, 62 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालिका, 36 वर्षीय महिला सभी निवासी कृष्नानी भवन माधवनगर हैं। इसके अलावा 45 वर्षीय महिला निवासी हॉस्पिटल लाइन, 17 वर्षीय महिला निवासी हॉस्पिटल लाइन हैं।

एक महिला की जबलपुर में मौत

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। गुरुवार को एक महिला की मौत जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हो गई। यह महिला माधवनगर के बांग्ला लाइन की रहने वाली है। वह तीन अगस्त को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में बीपी के इलाज के लिए गई थी। इसी दिन यहां पर इसका कोरोना टेस्ट किया गया और महिला पॉजिटिव आई।


Related Topics

Latest News