74th Independence Day : PM मोदी ने आने वाले सालों व बेटियों की शादी की उम्र से लेकर नई सुरक्षा नीति की बताई योजना

 
74th Independence Day : PM मोदी ने आने वाले सालों व बेटियों की शादी की उम्र से लेकर नई सुरक्षा नीति की बताई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले से तिरंगा फहराया और लगातार सातवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि आने वाले सालों के लिए उनकी योजना क्या है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि जल्द ही देश में नई साइबर नीति लाइ जाएगी। साथ ही बेटियां की शादी की नई उम्र तय की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
अब NCC का विस्तार देश के 173  border और coastal districts तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए  NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है।
हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है।
हमारे देश में 1300 से ज्यादा  Islands हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा   Islands को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है। अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा।
देश के 100 चुने हुये शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक  holistic approach के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है।
जिस प्रकार से सिक्कम ने ऑर्गैनिक स्टेट के रूप में अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही आने वाले दिनों में लद्दाख, अपनी पहचान एक कार्बन  neutral क्षेत्र के तौर पर बनाए, इस दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।
भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है।
देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है।
साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है:आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा
मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाते हैं। मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए, मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए।
मेरे देश का किसान, जो उत्पादन करता था, वो न अपनी मर्जी से बेच सकता और न अपनी मर्जी के दाम प्राप्त कर सकता था। उसके लिए दायरा तय था। हमने उन सारे बंधनों से किसानों को मुक्त कर दिया है। अब हिंदुस्तान का किसान आजादी के साथ कहीं पर भी अपनी फसल बेच पाएगा।


Related Topics

Latest News