BHOPAL : मोदी के नेतृत्व में आएगा रामराज्य : हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने राम मंदिर बन रहा है : CM शिवराज

 
BHOPAL : मोदी के नेतृत्व में आएगा रामराज्य : हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने राम मंदिर बन रहा है : CM शिवराज

भोपाल. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनका कोविड टेस्ट हुआ था। वहीं, राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है।

रामराज्य आएगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने राम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बन रहा है। बिना राम के ये देश नहीं जाना जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। मंदिर के निर्माण के साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश में राम राज स्थापित हो जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर सारा देश गदगद है।

घर में दीप जलाएं
शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि 4 और 5 अगस्त की रात हम सभी अपने घरों में आनंद की प्रकटीकरण के लिए दीपक जलाएं। इसके लिए हम सभी को घर के बाहर नहीं जाना है। अपने घरों में रह कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं, ओरछा में भगवान राम राजा के मंदिर विशेष रूप से सजाएं। मंदिर में पुजारी विशेष रूप से पूजा-अर्चना करेंगे। चित्रकूट में भी मंदिरों में पूजा होगी। कोरोना की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकलें।


Related Topics

Latest News