BHOPAL : दिग्विजय ने मोदी पर कसा तंज, बोले- अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास करने का नतीजा : शाह पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री की मौत

 
BHOPAL : दिग्विजय ने मोदी पर कसा तंज, बोले- अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास करने का नतीजा : शाह पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री की मौत

भोपाल. राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीअयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलानयास करेंगे। लेकिन शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए।

क्या कहा दिग्विजय ने?
दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त पर सवाल उठाते हुए कहा- 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं। क्या यही हिंदुत्व है?



सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा
1. राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव 
2. उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
3. उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में
4. भारत के गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में। 
5. मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में। 
6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में।


कितने लोगों को अस्पताल भेजना चाहते हैं मोदी जी
दिग्विजय ने आगे ट्वीट कर कहा- मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं? अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, भारत के गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटाइन नहीं होना चाहिए? क्या क्वांरंटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटाइन की समय सीमा 14 दिवस की है।



विघ्न को रोकिए
दिग्विजय ने कहा- मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मिता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए। भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।







Related Topics

Latest News