रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया आदित्य ठाकरे से क्या था रिया का रिश्ता, जारी किया ये बयान

 


रिया चक्रवर्ती के वकील ने बताया आदित्य ठाकरे से क्या था रिया का रिश्ता, जारी किया ये बयान


दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु मामले में लगातार कई चीजें सामने आ रही है। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी जैसे संगीन आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। तो वहीं, इस मामले मे महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम बीच में उछलने लगा है। अब इस मामले पर पहली बार रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने अपना बयान जारी किया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने अपना बयान जारी कर इस केस में आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया के इन्वॉल्वमेंट से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मुवक्किल रिया चक्रवर्ती तो आदित्य ठाकरे से कभी मिली तक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आदित्य ठाकरे के बारे में महज इतना सुना था कि वो शिवसेना के नेता हैं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती और डिनो मोरिया के बीच सिर्फ इतना रिश्ता था कि वो उनके सीनियर है और उनकी मुलाकात उनसे सिर्फ सामाजिक तौर पर हुई थी। 

रिया चक्रवर्ती के वकील के बयान के मुताबिक, ’रिया चक्रवर्ती आदित्य ठाकरे के बारे में नहीं जानती वो उनसे कभी नहीं मिली। न ही उनकी कभी उनसे टेलीफोन पर बात हुई और न ही किसी दूसरे तरीके से। हालांकि उन्होंने उनके बारे में एक शिवसेना के एक नेता के रूप में सुना है। वो डिनो मोरिया को जानती हैं और उनसे उनकी मुलाकात सामाजिक रूप से हुई थी क्योंकि वो फिल्म इंडस्ट्री में उनके सीनियर हैं।‘

इतना ही नहीं, रिया चक्रवर्ती के वकील ने अपने बयान में कहा है कि वो कानून का सम्मान करने वाली नागरिक है। उन्हें ईडी ने समन किया और उनसे कई तारीखों पर बार-बार पूछताछ की। मुंबई पुलिस और ईडी ने उनके इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक, मेडिकल और डीएन जैसे सभी साक्ष्य लिए हैं और उनकी जांच की है। रिया चक्रवर्ती ने इस दौरान जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह से को-ऑपरेट किया है। 





Related Topics

Latest News