MP : अब रात 8 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें, ​केवल आवश्यक सेवाओं के लिए अधिक समय की अनुमति

 
MP : अब रात 8 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें, ​केवल आवश्यक सेवाओं के लिए अधिक समय की अनुमति

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार आज रात 8 बजे से सभी दुकानें बंद होगी। सिर्फ आवश्यक सेवायें जारी रहेंगी। केमिस्ट, रेस्तरां, भोजनालय, राशन एवं खान पान से संबंधित दुकानें रात 8 बजे के बाद भी अपने निर्धारित समय तक खुली रह सकती हैं।

कमलनाथ का 7 KM लम्बा मेगा रोड शो, कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी : कहा- मुझे कोई नहीं रोक सकता

बता दें कि प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने कल नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें समस्त दुकानों को रात 8 बजे तक खुलने की अनुमति होगी। वहीं रात 10.30 बजे से सुबह 6 बजे तक अकारण घूमने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News