REWA : क्यूटी प्रपात में महिला ने कूद कर की आत्महत्या

 

REWA : क्यूटी प्रपात में महिला ने कूद कर की आत्महत्या

रीवा। जिले के गढ़ थाना के लालगांव चौकी अंतर्गत क्यूटी प्रपात में एक महिला ने कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान सुधा यादव पत्नी राजेंद्र यादव 22 वर्ष निवासी क्यूटी हाल मुकाम पड़री के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम महिला को पुलिस कर्मी ने प्रपात की ओर जाता हुए देख लिया और उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक वे महिला तक पहुंच पाते इसके पूर्व ही उसने छलांग लगा दी। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। शनिवार को पति के बुलाने पर वह ससुराल क्यूटी के लिए निकली थी। लेकिन उन्हें क्या मालूम की वह मौत को गले लगा लेगी। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच कर रही है।

Related Topics

Latest News