127 यात्रियों को जबलपुर से इंदौर लेकर पहुंची SPECIAL ट्रेन

 
127 यात्रियों को जबलपुर से इंदौर लेकर पहुंची SPECIAL ट्रेन
इंदौर। लॉकडाउन के बाद जबलपुर सहित रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से 127 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन इंदौर पहुंची। ट्रेन अपने आने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंची। इस दौरान रेलवे के अफसर और यात्री परामर्श समिति के सदस्य जगमोहन वर्मा और कुली मेहरुद्दीन खान और प्रवीण राव भी यात्रियों स्टेशन पर यात्रियों की मदद के लिए मौजूद रहे। कई लोग लॉकडाउन के बाद अब वापस शहर लौटे हैं।
यात्रियों के जाने के बाद प्लेटफार्म को सैनिटाइन किया गया। अब यही ट्रेन शाम 7.30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से जबलपुर जाएगी, जिसके लिए अब तक 130 लोगों ने रिजर्वेशन करवा लिया है। ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक से ही प्रवेश मिलेगा।      
                ससुर की तबीयत खराब होने पर दीपक पटवा जबलपुर से ट्रेन से इंदौर आए।
127 यात्रियों को जबलपुर से इंदौर लेकर पहुंची SPECIAL ट्रेन

      सोनाली, संध्या और सौरभ मालवीय इटारसी से लॉकडाउन के बाद इंदौर लौटे।
127 यात्रियों को जबलपुर से इंदौर लेकर पहुंची SPECIAL ट्रेन


                      यात्रियों के जाने के बाद स्टेशन को सैनिटाइज किया गया।
127 यात्रियों को जबलपुर से इंदौर लेकर पहुंची SPECIAL ट्रेन





Related Topics

Latest News