MP LIVE : बाढ़ प्रभावित न हो परेशान CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान .... पढ़िए

 
        MP LIVE : बाढ़ प्रभावित न हो परेशान CM शिवराज ने किया ये बड़ा ऐलान .... पढ़िए

सीहोर। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच हुई भारी बारिश के कारण सभी नदी-नाले उफान पर हैं। जल भराव के चलते भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा ले रहे हैं। रविवार को जहां उन्होंने होशंगाबाद स्थित नर्मदा के रोद्र रूप धारण करने के चलते आई बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। वहीं, आज दोपहर से ही सीहोर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों वो नाव में बैठकर हालात का जायज़ा लेने निकले। वहीं, रात करीब 9 बजे सीएम ने सीहौर जिले में नर्मदा से सटे इलाकों का दौरा किया। साथ ही बड़ा ऐलान भी किया।

मैं और प्रशासन आपके साथ- शिवराज

सीएम ने जहां एक तरफ बाढ़ प्रभावितों को तत्काल मदद की बात कही। साथ ही, उन्होंने कहा कि, बाढ़ का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं आप सभी से ये ही कहने आया हूं कि, मैं और पूरा प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि, कमिश्नर, आईजी, एसपी, कलेक्टर सबको अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाने का समय है।

कहीं से भी पैसे लाउंगा, लेकिन आपको परेशान नहीं होने दूंगा- शिवराज

सीएम ने कहा कि, बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक एक घर का सर्वे किया जाएगा। नुकसान का आंकलन किया जाएगा। फसलों का सर्वे अलग से किया जाएगा। सीएम ने ये भी कहा कि, हालांकि, कोरोना ने कमर तोड़ रखी है। कहीं से पैसा आया नहीं, कई लोगों के धंधे ठप्प हैं, तो भी कहीं से भी लेकर आऊंगा, लेकिन, आपके लिए किसी भी स्थिति में व्यवस्था बनाऊंगा।

सीहोर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। 

मेरे प्रदेशवासियों, यह चुनौती का समय है, लेकिन आप चिंतित मत होइये। मैं और पूरा प्रशासन अनवरत कार्य कर रहा है। 
style="text-align: justify;">
धैर्य रखिये, आपको इस संकट के पार ले जायेंगे। 

नाव से लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

इससे पहले सीहौर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से सफर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए सीएम शिवराज ने लिखा था कि, प्रदेशवासियों यह चुनौती का समय है, लेकिन आप चिंतित न हों। मैं और पूरा प्रशासन अनवरत कार्य कर रहा है। धैर्य रखिये, आपको इस संकट के पार ले जायेंगे।


Related Topics

Latest News