MP : 5 दिन में बढ़ा 6 डिग्री तापमान, आज बारिश के आसार, मौसम में आई फिर से गर्माहट : जानिए कैसा रहेगा मौसम

 
MP :  5 दिन में बढ़ा 6 डिग्री तापमान, आज बारिश के आसार, मौसम में आई फिर से गर्माहट : जानिए कैसा रहेगा मौसम

ग्वालियर । मौसम के मिजाज में फिर से गर्माहट आ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पांच दिन में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी की वजह से रात में गर्मी लौट आई। राहत के लिए एसी व कूलर चलाने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर में बादल छाने के आसार जताए हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश के पास पहुंच गया है। यह महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। इस सिस्टम की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। रात में बादल छाने लगे हैं। बादलों के चलते गर्मी बढ़ गई है। रात में जो ठंडक हो रही थी, वह कम हो गई। दिन में उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में और बदलाव आएगा। रात में गर्मी बढ़ सकती है।

फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम, नवंबर में आएगी ठंड

बंगाल की खाड़ी में दो कम दबाव के क्षेत्र विकसित हुए हैं। पहला आंध्र प्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। यह मुंबई के पास पहुंचने पर अति कम दबाव में बदल जाएगा, जिससे हवा में नमी बढ़ेगी। 16 से 20 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार बनेंगे।

सिस्टम आंध्र प्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। उसके बाद यह अरब सागर में सक्रिय होगा। समुद्र में पहुंचने के बाद अति निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। पश्चिम मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। ग्वालियर-चंबल संभाग सहित शेष प्रदेश में मध्यम से हल्की बारिश के आसार रहेंगे। ग्वालियर शहर में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

20 अक्टूबर के बाद बादल छंट जाएंगे, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।

19 अक्टूबर को थाइलैंड के पास नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के बाद आगे बढ़ेगा। आंध्र प्रदेश व ओडिशा तट पर टकराएगा। 22 अक्टूबर के बाद ग्वालियर में इसके असर से बादल छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं कराएगा।

पांच दिन में ऐसे बढ़ा न्यनतम तापमान

तारीख तापमान

9 अक्टूबर 18.1

10 19.0

11 19.2

12 19.2

13 21.0

14 24.0

अधिकतम तापमान-35.2 डिसे

न्यूनतम तापमान-24 डिसे

इनका कहना है

16 से 20 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में बारिश के आसार हैं। बुधवार को गुना में बारिश हुई है। 15 अक्टूबर को गुना, अशोकनगर व शिवपुरी में बारिश के आसार हैं। ग्वालियर में 16 अक्टूबर से बारिश के आसार बनेंगे। ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बाद होगी। 

वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केन्द्र भोपाल


मारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे   

Related Topics

Latest News