MP : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राहुल लोधी

 
MP : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राहुल लोधी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है, दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक कमल नाथ को इस बात की आशंका थी कि राहुल लोधी उनका साथ छोड़ सकते हैं, इस दौरान उन्होंने लोधी से बात भी की थी। लेकिन उपचुनाव के पहले यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते।

जुलाई में इनके भाई प्रद्युम्न सिंह विधायक पद छोड़कर आए थे भाजपा में

जुलाई में राहुल लोधी के चचेरे भाई और प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा के विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे बड़ा मलहरा से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं। उस समय राहुल लोधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं जाऊंगा। लेकिन आज वे विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

MP : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राहुल लोधी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 का स्थान रिक्त होने की अधिसूचना जारी।

कांग्रेस का आरोप, सौदेबाजी का खेल अभी भी जारी

राहुल लोधी के कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि 'प्रदेश पर 25 उपचुनाव थोपने वाली भाजपा अभी भी बाज नहीं आ रही है, लोकतंत्र की हत्या का खेल, सौदेबाज़ी का खेल अभी भी जारी है। चुनाव में अपनी संभावित हार देखते हुए खरीद फरोख्त का खेल फिर शुरू कर दिया है। जनता खुली आंखों से सब देख रही है, चुनाव में करारा जवाब देगी। प्रदेश को देश भर में इतना कलंकित करने के बाद भी इनका पेट नहीं भरा है, अभी भी प्रदेश के मतदाताओं का, जनादेश का अपमान करने में लगे हुए हैं। इनकी घृणित राजनीति का अगला शिकार जयंत मलैया हुए हैं। भाजपा अपने ईमानदार-निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निरंतर हक मारते जा रही है।'

Related Topics

Latest News