MP : लोकायुक्त रीवा टीम की धमाकेदार कार्यवाही, उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार

 
MP : लोकायुक्त रीवा टीम की धमाकेदार कार्यवाही, उद्यानिकी विभाग का सहायक संचालक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार


उमरिया/ मध्य प्रदेश के उमरिया में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक आर.ए साकेत रिश्वत लेते पकड़ाए। लोकायुक्त रीवा की टीम द्वारा आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

आरोपी और शिकायत कर्ता के संबंध में जानकारी

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्री राम अभिलाष साकेत पिता दशरथ प्रसाद साकेत उम्र 49 वर्ष सहायक संचालक उद्यानिकी उमरिया निवासी ग्राम मझियार थाना बैकुंठपुर तहसील सिरमौर जिला रीवा के रहने वाले हैं। जो मस्तराम सिंह पिता ग्वागल सिंह उम्र 50 वर्ष जो ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी है और न्यू ज्वालामुखी कॉलोनी उमरिया में निवास करते हैं।

नाम पता आरोपी -श्री राम अभिलाष साकेत पिता-श्री दशरथ प्रसाद साकेत उम्र 49 वर्ष सहायक संचालक उद्यानिकी उमरिया निवासी ग्राम मझियार थाना बैकुंठपुर तहसील सिरमौर जिला रीवा (मध्य प्रदेश)  

फरियादी - मस्तराम सिंह पिता श्री ग्वागल सिंह उम्र 50 वर्ष पद- ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी निवासी न्यू ज्वालामुखी कॉलोनी उमरिया  मध्य प्रदेश 

 ये है पूरा मामला 
                                  
बता दें कि, आरोपी सहायक संचालक राम अभिलाष साकेत ने शिकायतकर्ता से साल 2019-20 में हुए कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन में 1 लाख 84 हजार 800 रुपये व्यय हुए थे, जिसका बिल दिनांक 23 नवंबर 2019 और 16 जून 20 को कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी उमरिया में जमा किये गए थे, लेकिन सहायक संचालक उद्यान जिला उमरिया द्वारा उक्त बिल स्वीकृत नहीं किया गया। बिल को स्वीकृत करने के लिए राम अभिलाष साकेत द्वारा रिश्वत के रूप में तय राशि का 10 फीसद रिश्वत के रूप में मांग की थी। तस्दीक पर आरोपी द्वारा 10 हजार रुपये देने पर रजामंदी हुई। इसपर आज शिकायत कर्ता द्वारा आरोपी सहायक संचालक को तय रिशव्त की रकम देने की बात थी। शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को भी की थी। जिसके बाद आज रीवा से आई टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे   

Related Topics

Latest News