MP : अपनी दो पत्नियों के साथ आपत्तिजनक हालत की करता था लाइव स्ट्रीमिंग, कर चूका है लाखों की कमाई : ऐसे हुआ खुलासा

 

MP : अपनी दो पत्नियों के साथ आपत्तिजनक हालत की करता था लाइव स्ट्रीमिंग, कर चूका है लाखों की कमाई : ऐसे हुआ खुलासा

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ आपत्तीजनक हालत की लाइव स्ट्रीमिंग करता था। बताया जा रहा है कि लोग इस लाइव स्ट्रीमिंग के लिए पैसे देते थे। जिसकी बदौलत वह लाखों की कमाई कर चुका था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसकी दूसरी पत्नी ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने उस पर रेप, निजता के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए हैं।

आरोपी केवल 10वीं क्लास तक पढ़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी केवल 10वीं क्लास तक पढ़ा है, और उसकी उम्र महज 24 साल बताया जा रहा है। लेकिन तकनीक की अच्छी जानकारी रखता है। वह कई डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव था और इन ऐप्स के जरिए पैसे रिडीम करना जानता था।

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चार्ज

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने ऐप्स पर एक डीपी लगाई थी, जो भी इसे लाइक करता था उसे मेन्यू के साथ एक मैसेज भेजा जाता था। डेमो के लिए 100 रुपये लेता था और अलग-अलग क्लिप के लिए 500,700 से लेकर 1000 रुपए तक चार्ज किया जाता था। फेसलेस और चेहरा दिखाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चार्ज अलग था।

उसकी कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 अगस्त को खोले गए उसके एक बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। अधिकारी ने बताया, ”हम मानते हैं कि वह प्रतिदिन 3 से 4 हजार रुपए की कमाई कर रहा था।

पहली पत्नी सात महीने की गर्भवती

जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी बेंगलुरु से है। वह सात महीने की गर्भवती है। उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। आरोपी की दूसरी पत्नी उत्तर प्रदेश से है और आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है। वह एक धार्मिक गुरु की अनुयायी है और आरोपी ने खुद को उसी गुरु का अनुयायी बताकर अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।

आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है दूसरी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहली पत्नी को उससे कोई शिकायत नहीं है। उसने बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर पत्नी को सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने दोनों पत्नियों के साथ सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग करता था। आरोपी के फोन, बैंक डिटेल्स और 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात जब्त कर लिए गए हैं।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News