SATNA : नाबालिग लड़की से बलात्कार करके की हत्या : शव को बंद खदान में छुपाया : गांव में मचा हड़कंप

 
SATNA : नाबालिग लड़की से बलात्कार करके की हत्या : शव को बंद खदान में छुपाया : गांव में मचा हड़कंप

सतना. बंद खदान में आदिवासी किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। हालांकि एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

किशोरी का शव मिलने के बाद पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना मैहर नादन देहात थाना अंतर्गत ग्राम भठिया की है। एक बंद खदान में नाबालिग लड़की का शव मिला तो उन्होंने इलाकाई पुलिस को सूचना दी। किशोरी की लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद एसडीओपी हिमाली सोनी भी मौके पर पहुंच गई। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी संग दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को बंद खदान में छिपा दिया गया होगा।

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि आदिवासी किशोरी है जिसकी उम्र तकरीबन 17-18 वर्ष होगी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Topics

Latest News