REWA : सरेआम बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से घर रही महिला के गले से खींची चैन, बाजार में मच गया हड़कंप

 
REWA : सरेआम बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से घर रही महिला के गले से खींची चैन, बाजार में मच गया हड़कंप

रीवा. शहर में बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चैन उड़ा दिए। घटना के बाद स्कूटी सवार दंपती ने कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन, बाइक सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हादसे के बाद महिला का तीन दिन तक मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहा। जिससे वह फौरन पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। महिला बदमाशों की हरकत से तीन बाद मानसिक संतुलन ठीक होने पर शनिवार को शनिवार को महिला देवर के साथ अमहिया थाने में चैन स्नेचिंग की सूचना दी है। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।


शहर के वार्ड-33 घोघर निवासी अर्चना गुप्ता चार दिन पहले पति अरविंद कुमार गुप्ता के साथ स्कूटी से दशहरा देखकर करीब ९.४५ बजे घर लौट रही थी। जैसे ही वह शिल्पी प्लाजा के निकट रसिया मोहल्ले के पास पहुंची थी कि इस बीच सफेद रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे। महिला कुछ समझ पाती कि बाइक पर सवार पीछे बैठा युवक गले से सोने की चैन झटपकर प्रकाश चौराहा की ओर भाग निकले।


शोर मचाने के साथ कुछ दूर तक पीछाकर पकडऩे की कोशिश भी की। अंधेरा होने के कारण बाइक पर लिखा नंबर भी नहीं पढ़ सके। बाइक सवार बदमाश प्रकाश चौराहा की ओर भाग निकले। महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक चलाने वाला युवक पिंक कलर में शर्ट पहना हुआ था। पीछे बैठा युवक काले रंग की शर्ट पर सफेद रंग की छीटदार था। पुलिस ने महिला की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।


पीडि़त महिला चैन स्नेचिंग की घटना से डर गई है। महिला अर्चना गुप्ता अमहिया थाने में देवर के साथ रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंची थी। महिला ने यह भी कहा है कि इस तरह की घटनाएं जानलेवा है। विरोध करने पर युवक जान से मारने पर उतारू हो जाते। इस लिए विरोध भी नहीं किया। दशहरा मेला से लौट रही थी। देररात होने के कारण बाइक सवार भाग निकले।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News