खुशखबरी : इस दिवाली शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया बड़ा तोहफा

 
खुशखबरी : इस दिवाली शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया बड़ा तोहफा


भोपाल. शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दशहरे का तोहफा दिया है। शिवराज सरकार ने दशहरे पर शासकीय अवकाश  घोषित किया है। इस साल दशहरा 26 अक्टूबर को है और उस दिन सोमवार है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है और अब सोमवार को भी शासकीय अवकाश घोषित होने से सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दो दिनों का अवकाश मिलेगा जिससे वो अपने गृहनगर या गांव जाकर आराम से दशहरे का पर्व मना पाएंगे।

दशहरे पर शासकीय अवकाश का ऐलान
सीएम शिवराज ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरे पर अवकाश का तोहफा देते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को रविवार का अवकाश है और 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया गया है, जिससे अधिकारी-कर्मचारी अपने गृहनगर या गांव जाकर दशहरे का त्यौहार मना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाष्टमी के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां से देश व मध्यप्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सीएम के आदेश के बाद सीएओ ने भी ट्वीट कर दशहरे पर अवकाश घोषित होने की जानकारी दी है।


पूर्व में घोषित विजयदशमी का रविवार का अवकाश भी यथावत रहेगा।

सीएमओ ने किए दो ट्वीट
दशहरे पर शासकीय अवकाश होने की जानकारी देते हुए सीएमओ ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए, जिनमें से पहले ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी विजयादशमी का शासकीय अवकाश रहेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। पूर्व में घोषित विजयदशमी का रविवार का अवकाश भी यथावत रहेगा।

शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी त्यौहार पर प्रायः अपने गृह नगर या गांव जाकर पर्व मनाना होता है। रविवार के साथ ही सोमवार को भी अवकाश मिल जाने से सुविधाजनक ढंग से पर्व मना पाएंगे।

वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी त्यौहार पर प्रायः अपने गृह नगर या गांव जाकर पर्व मनाना होता है। रविवार के साथ ही सोमवार को भी अवकाश मिल जाने से सुविधाजनक ढंग से पर्व मना पाएंगे। बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं और ऐसे में एक साथ दो दिनों का अवकाश मिलने से कहीं न कहीं सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को काफी फायदा होगा और वो विजयादशमी का पर्व अपने परिवार के साथ अच्छे से मना पाएंगे।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookInstagramGoogle News ,Twitter

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News