SATNA : छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या, मामला जान उड़ जायेंगे आपके होश

 
SATNA : छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या, मामला जान उड़ जायेंगे आपके होश


सतना. संपत्ति विवाद में भाई ने बड़े भाई और भाभी का कत्ल कर दिया। सरे शाम हुई इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश शुरू हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी हुई है। दोनों घायल अवस्था में पड़े हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक यशपाल और छोटा भाई ब्रजेंद्र प्रताप मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। इनके परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह राज्य पुलिस सेवा में डीपीओ हैं। यशपाल और ब्रजेंद्र के बीच कई सालों से संपत्ति का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद खूनी संषर्ष में बदल गया। शाम चार बजे ब्रजेंद्र बड़े भाई यशपाल सिंह के पास पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों की हाथापाई होने लगी और ब्रजेंद्र ने बड़े भाई को पिस्टल से गोली मार दी। बीच- बचाव को पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता सिंह को भी ब्रजेंद्र ने गोली मार दी।

"भाई ने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी है। संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। अभी जांच चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।"

धर्मवीर सिंह यादव, एसपी

Related Topics

Latest News