MP LIVE : बीजेपी 19, कांग्रेस 8, BSP 1 को एक सीट पर बढ़त, राज्यवर्धन सिंह 5138 मतों से आगे

 

MP LIVE : बीजेपी 19, कांग्रेस 8, BSP 1 को एक सीट पर बढ़त, राज्यवर्धन सिंह 5138 मतों से आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों में वोटों की गिनती चल रही है। सामने आए पहले रूझान में बीजेपी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। पहला रूझान के बाद से बीजेपी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

19 सीटों में बीजेपी के कई दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। पहला रूझान में सुवासरा सीट से भाजपा के हरदीप सिंह डंग 4158 मतों से आगे चल रहे हैं। इधर बमोरी सीट से बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया 726 वोटों आगे चल रहे है।

हाटपिपल्या से कांग्रेस प्रत्याशी 1171 मतों से आगे। गोहद सीट से भाजपा के रणवीर सिंह जाटव भी आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह 5138 मतों से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया 1100 मतों से आगे। मुंगावली विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेन्द्र सिंह यादव 5383 मतों से आगे चल रहे।

अशोक नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी जगपाल सिंह 861 मतों से आगे चल रहे हैं। आगर से कांग्रेस प्रत्य़ाशी 180 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिले के सांवेर सीट से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फायनल परिणाम आने से पहले ही जश्न मना रहे हैं। यहीं नहीं नेहरू स्टेडियम के बाहर तुलसी सिलावट के जीत के पोस्टर लग गए हैं।

Related Topics

Latest News