MP LIVE : जानिए 28 सीटों का EXIT POLL : भाजपा को 16 से 18 सीटें तो कांग्रेस को ....

 
MP LIVE : जानिए 28 सीटों का EXIT POLL : भाजपा को 16 से 18 सीटें तो कांग्रेस को ....

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। आज तक चैनल की ओर से जारी एग्जिट पोल में लगाया गया है। 28 सीटोंं के उपचुनाव में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे तो दस नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल में भाजपा को राहत मिली है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी। कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा में उत्साह है तो कांग्रेस ने एग्जिट पोल को अविश्वसनीय बताया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्‍त होने के बाद विभिन्‍न एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में सत्‍ता के ल‍िहाज से इन 28 सीटों पर उपचुनाव काफी महत्‍वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनसे ही राज्‍य की शिवराज सिंह चौहान सरकार और कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ का राजनीतिक भविष्‍य तय होगा।

चंबल का हाल 

चंबल संभाग में 7 सीटें हैं। मुरैना से बसपा से खड़े हुए रामप्रकाश राजौरिया ने कांग्रेस से भाजपा में आए रघुराज कंसाना और कांग्रेस के राकेश मावई के लिए चुनौती पेश कर दी है। दिमनी से भाजपा भाजपा के प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र तोमर का ठाकुर होना बड़ी चुनौती बन गया है। सुमावली से भाजपा के एंदल सिंह कंसाना का मुकाबला अजबसिंह कुशवाह से है। कंसाना कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, जबकि अजबसिंह भाजपा से कांग्रेस में। इसलिए वोटरों के लिए यहां विचित्र स्थिति बन गई है।

भोपाल का हाल 

ब्यावरा की सीट कांग्रेस के गोवर्धन दांगी के निधन से खाली हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी नारायण पवार कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी के खिलाफ खड़े हुए हैं। वे पिछला चुनाव हार गए थे। इस बार स्थिति मजबूत है। सांची में कांग्रेस से भाजपा में आए प्रभुराम चौधरी की स्थिति कांग्रेस के मदन चौधरी से बेहतर दिख रही।

मध्‍य प्रदेश में ग्‍वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्‍वालियर पूर्व, भांडेर,करैरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्‍या, बदनावर, सुवासरा, बड़ा मलहरा, नेपानगर, मांधाता, जौरा, आगर और ब्‍यावरा सीट के लिए उपचुनाव कराए गए हैं।

इन सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया गया था, जबकि वोटों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी। मतदान के दिन से ही दोनों दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ग्‍वालियर-चंबल अंचल की एक दर्जन से अधिक सीटों को इन चुनावों में काफी अहम माना जा रहा है।

हमने पहले ही कहा था शानदार सफलता मिलेगी - शिवराज

एग्जिट पोल जारी होने के बाद अपनी प्रतिेक्रिया देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने पहले ही कहा था शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। कांग्रेस और कमल नाथ बौखला रहे हैं। पहले से ही हार की भूमिका बना रहे हैं। जोड़-तोड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा तो किसी के पास गई नहीं थी । कांग्रेस के मित्र ही भाजपा के पास आए थे । अब हार को स्वीकार करें।

हमें जनता के पोल पर विश्वास- सलूजा

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की ओर से एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें जनता के पोल पर विश्वास है। हम एग्जिट पोल के नतीजों को नहीं मानते। दस नवंबर को नतीजे आने दीजिये, कांग्रेस 28 में से 28 सीटें जीत रही है।

सभी 28 सीटों पर हम जीतने की स्थिति में - दीपक विजयवर्गीय

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डा. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में नतीजे बता रहा है। जहां तक सीटों की बात है तो हमारे फीडबैक के मुताबिक, सभी 28 सीटों पर हम जीतने की स्थिति में हैं। हमें आशा है कि हमारी अपेक्षा के अनुरूप ही नतीजे आएंगे।

Related Topics

Latest News