LIVE गुजरात उपचुनाव / गुजरात में BJP का दबदबा कायम, रुझानों में 8 में 7 सीटों पर कब्जा

 

LIVE गुजरात उपचुनाव / गुजरात में BJP का दबदबा कायम, रुझानों में 8 में 7 सीटों पर कब्जा

गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 सीटों की गिनती जारी है। भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। अबडासा, गढडा, लींबडी, मोरबी धारी, डांग, कपराड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल एक विधानसभा सीट करजण पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा जहां निश्चिंत नजर आ रही है, क्योंकि उसकी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, वहीं कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा प्रश्न है। कारण, जिन 8 सीटों पर उप चुनाव हुए हैं, वो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई हैं। ये सीटें हैं अबडासा, मोरबी, कपराडा, धारी, करजण, लिमंडी, गढडा और डांग विधानसभा सीट। वैसे एग्जिट पोल की मानें तो गुजरात में भाजपा का जलवा बरकरार है।

गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 11.40 AM: 

लींबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया, करजण सीट पर भाजपा के अक्षय पटेल कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू भाई चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवी सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा को पसंद करती है। गुजरात में 25 साल से लगातार सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को लोगों का प्यार मिल रहा है।

गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 11.03 AM: 

अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवें राउंड के बाद 10732 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं। गढडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आत्माराम 5597 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सोलंकी शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल करने के बाद लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 10909 मतों से बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 2455 मतों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 10.30 AM: 

डांग भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल 6246 मतों से आगे। करजण में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं। किरीट सिंह सोलंकी लिमडी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। करजण में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं। किरीट सिंह सोलंकी लिमडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे चल रहे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 10.00 AM: 

सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहे मोरबी में पाटीदार समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद ही मोरबी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए रखी है। भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी कांग्रेस को यहां उसी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। पाटीदार नेता व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। हार्दिक समर्थक पाटीदार विधायक ललित वसोया तथा ललित भाई कागथरा ने लगातार यहां पर कैंप किया था।

कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है। करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लींबडी में भाजपा उमेदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।

एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 8 सीटों में से भाजपा को 6 से 7 सीटें हासिल होती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं होंगे। प्रदेश में कांग्रेस और कमजोर पड़ जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक, इन उपचुनावों में भाजपा को 49 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस की कड़ी मेहनत के बाद भी सिर्फ 40 प्रतिशत वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं।

Related Topics

Latest News