MP उपचुनाव : सांवेर, सुवासरा में बीजेपी को बड़ी बढ़त, आगर सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

 
MP उपचुनाव : सांवेर, सुवासरा में बीजेपी को बड़ी बढ़त, आगर सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

इंदौर. मध्यप्रदेश की सियासत की चाबी किसके पास होगी इस बात का फैसला आज हो जाएगा। 28 सीटों पर हुए मध्यप्रदेश के सबसे बड़े उपचुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। हम आपको मालवा-निमाड़ की सात विधानसभा सीटों पर चल रही काउंटिंग का पल पल का अपडेट बता रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि किस सीट से कौन सा प्रत्याशी आगे चल रहा है और कौन सा प्रत्याशी पीछे। वोटों की गिनती शुरु हो गई है और चंद घंटों में ही अब ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला निकलकर सामने आ जाएगा।

मालवा-निमाड़ की 7 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मालवा निमाड़ की सात विधानसभा सीटें भी शामिल हैं जिनमें उपचुनाव की सबसे हाईप्रोफाइल सीट सांवेर भी शामिल है। मालवा निमाड़ की आगर मालवा, हाटपिपल्या, बदनावर, सांवेर, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है जिसका ताजा अपडेट निम्नानुसार है।

LIVE UPDATE-

दोपहर 12.55 बजे- आगर सीट, नौवें राउंड में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1116 वोटों से आगे।

दोपहर 12.50 बजे, नेपानगर विधानसभा चुनाव 12वें राउंड की घोषणा भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर 12864 वोटों से आगे।

दोपहर 12.20 बजे- सुवासरा सीट, 17वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 19227 से आगे।

दोपहर 12.12 बजे- हाटपिपल्या सीट, 6वां राउंड खत्म भाजपा के मनोज चौधरी 4981 वोटों से आगे।

दोपहर 12.07 बजे- आगर सीट, सातवें राउंड में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े फिर आगे, 186 वोटों की बनाई बढ़त।

दोपहर 12 बजे- नेपानगर विधानसभा चुनाव 9वें राउंड की घोषणा, भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 13121 वोटों से आगे।

सुबह 11.45 बजे- आगर सीट, 6वें राउंड के बाद भाजपा के मनोज ऊंटवाल कांग्रेस के विपिन वानखेड़े से 181 वोटों से आगे निकले।

सुबह 11.35 बजे- मांधाता सीट, 11 राउंड खत्म भाजपा के नारायण पटेल 13041 वोटों से आगे ।
सुबह 11.30 बजे- सांवेर विधानसभा पांचवे दौर की गणना में भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट 9555 से आगे।
सुबह 11.25 बजे- आगर मालवा सीट, 5वां राउंड खत्म कांग्रेस के विपिन वानखेड़े भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 714 वोट से आगे। 
सुबह 11.23 बजे- हाटपीपल्या सीट, पांचवां राउंड भाजपा के मनोज चौधरी करीब 4500 मतों से आगे।

सुबह 11.20 बजे- नेपानगर सीट, सातवें राउंड की घोषणा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 6793 वोटों से आगे।
सुबह 11.15 बजे- मांधाता सीट, 10वें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल 11524 वोटों से आगे। 
सुबह 11.13 बजे- बदनावर सीट, सातवें राउंड के बाद भाजपा के राजवर्धन सिंह 17 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे।

सुबह 11.00 बजे- सांवेर सीट चौथे दौर की काउंटिंग, भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट 8238 से आगे।
सुबह 10.59 बजे- सुवासरा में भाजपा के हरदीपसिंह डंग 11 हजार 705 वोट से आगे।
सुबह 10.58 बजे- हाटपीपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1 हजार 732 वोट से आगे ।

सुबह 10.53 बजे- आगर सीट, चौथा राउंड कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 728 वोटों से आगे । 
सुबह 10.52 बजे- हाटपिपल्या सीट, तीसरा राउंड भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी 1732 वोटों से आगे ।

सुबह 10.49 बजे- नेपानगर सीट, पांचवे राउंड की घोषणा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 6117 वोटों से आगे।

सुबह 10.44 बजे- मांधाता सीट, छठवें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल 8 हजार वोटों से आगे।

सुबह 10.40 बजे- सुवासरा विधानसभा सीट 9 राउंड खत्म, भाजपा के हरदीप सिंह डंग 9966 मतों से आगे ।

सुबह 10.38 बजे- सांवेर सीट भाजपा के तुलसी सिलावट तीसरे राउंड में 7026 वोटों से आगे। 
सुबह 10.37 बजे- सुवासरा सीट आठ राउंड की काउंटिंग, भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 7760 वोटों से आगे 
सुबह 10.35 बजे- हाटपिपल्या सीट तीसरा राउंड खत्म, भाजपा के मनोज चौधरी 1730 वोटों से आगे ।

सुबह 10.25 बजे- आगर मालवा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, तीसरे राउंड में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 106 वोट से आगे हुए, कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेडे - 10472 वोट, बीजेपी प्रत्याशी मनोज ऊँटवाल - 10366 वोट।

सुबह 10.15 बजे- नेपानगर तीसरा राउंड खत्म भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 2552 वोटों से आगे, भाजपा की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर को 5115 और कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिशन पटेल को 2563 वोट मिले

सुबह 10 बजे- आगर मालवा सीट पर कांग्रेस के विपिन वानखेड़े पीछे, भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 86 वोटों से पीछे हुए, अभी 22 राउंड की मतगणना बाकी।

सुबह- 9.18 बजे- मांधाता विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड के बाद भाजपा के नारायण पटेल 1907 वोट से आगे।

सुबह 9.17 बजे- आगर से कांग्रेस उम्मीदवार विपिन वानखेड़े 1500 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह 9.15 बजे- दूसरा राउंड खत्म, भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 2230 वोटों से आगे।

सुबह 9.08 बजे- सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग दूसरे राउंड में 2500 से ज्यादा वोटों से आगे।

सुबह 9.06 बजे- सांवेर विधानसभा से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट 2400 वोटों से आगे।

सुबह 9.05 बजे- हाटपिपल्या पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीरसिंह बघेल आगे। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी से लगभग 1100 वोटों से आगे...

सुबह- 9.00 बजे- आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे चल रहे हैं

सुबह 9 बजे- सांवेर से भाजपा प्रत्याशी 1300 वोटों से आगे

सुबह 8.50 बजे- शुरुआती रुझान में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर आगे

सुबह 8.45 बजे- सांवेर में शुरुआती रूज्ञान में भाजपा के तुलसी सिलावट आगे

सुबह 7.40 बजे- हाटपिपल्या कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल मतगणना स्थल पहुंचे

सुबह 8 बजे- उपचुनाव वाली सभी विधानसभाओं पर काउंटिंग शुरु

सुबह 8.30 बजे- मंदसौर में डाक मतपत्रों की गिनती जारी

आगर मालवा- पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरु, पहले डाकमत पत्रों की गिनती पहले शुरु।


कौन कहां से प्रत्याशी ?
आगर मालवा- मनोहर उंटवाल (भाजपा), विपिन वानखेड़े (कांग्रेस)
हाटपिपल्या- मनोज चौधरी (भाजपा), कुंवर राजवीर सिंह (कांग्रेस)
बदनावर- राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा), कमल पटेल (कांग्रेस)
सांवेर- तुलसी सिलावट (भाजपा), प्रेमचंद गुड्डू (कांग्रेस)
सुवासरा- हरदीप सिंह डंग (भाजपा), राकेश पाटीदार (कांग्रेस)
मांधाता- नारायण पटेल (भाजपा), उत्तम पाल सिंह (कांग्रेस)
नेपानगर- सुमित्रा कास्डेकर (भाजपा), रामकिशन पटेल (कांग्रेस)


किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान- 
आगर- 83.75% 
बदनावर- 83.20%
हाटपिपल्या- 83.66%
मांधाता- 73 
नेपानगर- 75.81%
सांवेर- 78.01%
सुवासरा- 82.6

Related Topics

Latest News