LIVE ELECTIONS INDORE : खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा के नारायण पटेल 22,581 वोटों से जीते

 
LIVE ELECTIONS INDORE : खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा के नारायण पटेल 22,581 वोटों से जीते

मालवा-निमाड़। मालवा-निमाड़ अंचल में कोरोनाकाल में तीन नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं। मांधाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 21,999 मतों से विजयी हुई। 22 वें राउंड की गणना में नारायण पटेल को 80004 तथा कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को 58013 और मिले हैं। अभी डाक मतपत्रों की गिनती के परिणाम आना बाकी है। सांवेर विधानसभा सीट के साथ ही आगर, बदनावर, हाटपीपल्‍या, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर सीट के लिए वोटों की गिनती हो रही है। आगर मालवा से कांग्रेस हाटपीपलिया, नेपानगर, बदनावर व सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मंदसौर सुवासरा उपचुनाव के 22 वे राउंड में भाजपा के हरदीपसिंह डंग 26 हजार 677 से आगे। अब जीत की औपचारिकता शेष।

धार में मतगणना स्थल के बाहर टंकियों पर चढ़कर नतीजे सुन रहे लोग। मतगणना स्थल के बाहर बढ़त पर हर राउंड पर भाजपा नेता मना रहे जश्न। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी यहां जश्न मनाया। भाजपा की बढ़त जारी धार जिले के बदनावर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तिगव 15 राउंड में 24174 मतोंं से आगे। बदनावर विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी कमल पटेल अपने ही गांव से बढ़त नहीं प्राप्त कर पाए... ग्राम कानवन से 500 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है

बुरहानपुर में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 428 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 3539 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 3111 वोट। नोटा को मिले -96 वोट।

हाटपिपल्या उपचुनाव में आठवें राउंड में भाजपा को 34393 वोट, कांग्रेस को 27255 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के मनोज चौधरी 7138 वोटों से आगे हैं।

बदनावर में भाजपा प्रत्याशी दत्तीगांव ने लगातार मिल रही बढ़त पर कहा कि यह जीत बदनावर के मतदाता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पिता ने संघर्ष किया, बदनावर में स्वास्थ्य क्षेत्र में और काम करना है। नर्मदा हमारी प्राथमिकता रहेगी। बिजली को लेकर काम करने हैं, सड़कों को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस ने मुझपर अनर्गल आरोप लगाए थे। हम समग्र विकास करेंगे।

मंदसौर में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी को मिलती बढ़त के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर भाजपा कार्यकर्ता ने विक्ट्री का साइन दिखाया।

बुरहानपुर मतगणना स्थल के बाहर जमा हुए समर्थक-कार्यकर्ता

नेपानगर उपचुनाव की मतगणना में हर राउंड की घोषणा पर मतगणना स्थल के बाहर मौजूद भाजपा ओर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता सुबह करीब नौ बजे से यहां जमा होना शुरू हो गए थे। उन्हें मतगणना स्थल से तय दूरी पर रोक दिया गया था। सडक के एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का बड़ा झंडा लगाकर डेरा जमाया हुआ था तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर मोर्चा संभाल रखा था। लाउड स्पीकर जैसे ही राउंडवार मतों की घोषणा की जा रही थी कार्यकर्ता ताली बजाकर स्वागत करते हुए हर्ष ध्वनि कर रहे थे। हालांकि उत्साह सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही दिखाई दिया। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे थे कि अगले राउंड से उनके प्रत्याशी को बढ़त मिलेगी। यहां पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के मतदाता भी काफी संख्या में पहुंचे। सभी को अंतिम दौर की मतगणना का इंतजार था। इनमें से कुछ समर्थकों ने फूल मालाएं भी खरीद रखी है। परिणाम आते ही वे अपने चहेते प्रत्याशी का स्वागत कर सके।

हाटपिपल्या उपचुनाव में छठवें राउंड में भाजपा को 25148 वोट, कांग्रेस को 20167 वोट मिले। भाजपा के मनोज चौधरी 4981 मतों से आगे चल रहे हैं।

बदनावर में भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान लगातार बढ़त के बाद प्रसन्न विक्ट्री साइन दिखाते हुए।

मांधाता में नहीं चला बिकाऊ, टिकाऊ का मुद्दा, टूटी पार्टियों को दो मौके देने की परंपरा

मांधाता उप चुनाव में भाजपा ने परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस द्वारा बनाई गई रणनीति मैदान में दम तोड़ गई। कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और प्रजातंत्र की हत्या जैसे आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया था इसके हवाले कांग्रेस को चुनाव में मतदाताओं का पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन चुनाव में बिकाऊ बिकाऊ का मुद्दा धराशायी होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के हाथों से मान्धाता का ताज फिसल गया।

मांधाता पिछले साथ चुनाव में मतदाताओं द्वारा कांग्रेस और भाजपा सतत दोनों के दिए गए हैं इसके चलते इस बार कांग्रेस को दूसरा मौका मिलने की उम्मीद थी पिछले साथ चुनाव की परंपरा जनादेश के सामने नहीं टिक सकी। 21 में से 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी पटेल 18592 मत की बढ़त बना चुके है।

बुरहानपुर में राउंड दर राउंड बढ़त से बढ़ा उत्साह, झूमे समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता

नेपानगर विधानसभा के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही मतगणना के दौरान राउंड दर राउंड आ रहे परिणामों से लोगों में उत्साह व कौतुहल बढ़ता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर लगातार नवें राउंड में भी आगे रही। राउंड दर राउंछ मिल रही बढ़त से भातपा के खेमें उत्साह बढ़ गया है। प्रत्याशी समर्थक व पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह उमड़ा। वहीं मतगणना स्थल के बाहर मौजूद कार्यकर्ता ढोलढमाके की धुन पर झूम उठे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं कांग्रेस के खेमे में हार के कारण मायूसी छा गई। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के चेहरे उतर गए वहीं कुछ बड़े नेता धीरे-धीरे मतगणना स्थल से जाते दिखाई दिए।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के 9वें राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 1542 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 4362 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2820 वोट। कुल वोट 7457। नोटा को मिले -105।

मंदसौर में लगातार मिलती बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

मांधाता उपचुनाव में सिर्फ एक राउंड में कांग्रेस को मिली बढ़त

मांधाता उपचुनाव में जनादेश भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है अब तक हुए 10 राउंड में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 11524 मतों से बढ़त बना चुके हैं। अभी 11 राउंड के परिणाम बाकी है, लेकिन अब तक के परिणाम व बढ़त को देखते हुए बाजी कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल के हाथों ने फिसलती नजर आ रही है। मांधाता उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस जीती थी। कांग्रेस से इस्तीफा देकर नारायण पटेल भाजपा में आए और उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया।

आगर से पांचवे राउंड का नतीजा, कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे। भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 714 वोटों से आगे हुए, अभी 19 राउंड की मतगणना बाकी।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में आठवें राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर: 2229 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 4300 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2071 वोट। कुल वोट 7120। नोटा को मिले -157।

मंदसौर में सुवासरा उपचुनाव 12 वे राउंड में भाजपा के हरदीप सिंह डंग 14635 मतों से आगे, अब लगभग जीत पक्की।

धार बदनावर उपचुनाव मतगणना अपडेट : सातवें राउंड में कांग्रेस 18367, भाजपा - 35650। भाजपा के राजवर्धन सिंह 17283 वोट से आगे हैं।

हाटपिपलिया विधानसभा के चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को 16886 और कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 13904 वोट मिले। बीजेपी 2982 मतों से आगे।

बुरहानपुर नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में सातवें राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर: 345 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 2501 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2156 वोट। नोटा को मिले -131।

खंडवा में मांधाता सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल सातवें राउंड में 8831 मतों से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड का परिणाम आते ही भाजपाई ढोल धमाकों पर उत्साहित होकर पर नाचने लगे कार्यकर्ताओं ने फिर भाजपा फिर शिवराज के नारे लगाए। सड़क पर ही उत्साहित होकर नाचते भाजपाइयों की वजह से बार बार आवागमन बाधित होता रहा। इधर कांग्रेस समर्थक मायूस दिखाई दिए।

आगर-मालवा में मीडिया कक्ष में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े टीवी पर स्थिति को देखते हुए।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के चौथे राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर :1738 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 4562 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2824 वोट। नोटा को मिले -167। मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा उपचुनाव में 10वें राउंड के बाद भाजपा के हरदीपसिंह डंग 11070 मतों से आगे। आगर से चौथे राउंड में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे हैं।

मंदसौर की सुवासरा सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के हरदीसिंह डंग 9966 मतों से आगे चल रहे हैं।

खंडवा में मतगणना स्थल के आसपास भीड़ बढ़ने से मूंदी रोड पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने का प्रयास करते रहे। मांधाता में पांचवे राउंड के बाद भाजपा 8429 वोट से आगे, वहीं छठवे राउंड के बाद भाजपा 8093 वोट से आगे हैं। आगर विधानसभा उपचुनाव में 728 मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी विपिन वानखेड़े आगे। हाटपिपलिया विधानसभा में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को 12472 और कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 10740 वोट मिले। धार में भाजपा की बढ़त लगातार जारी 13214 वोटों की बढ़त राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के समर्थकों में खुशी की लहर।

मांधाता में ईवीएम के छठवें राउंड में कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह ने भाजपा से 336 मतों की बढ़त ली है। वैसे अब तक भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 8100 की लीड बनाए हुए है।

आगर विधानसभा तीसरे राउंड में कांग्रेस को मिली बढ़त। भाजपा के ऊंटवाल को 3560 और कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को 3752 मत मिले। इस प्रकार कुल 10376 मत बीजेपी को और कांग्रेस के वानखेड़े को 10472 मत मिले हैं, 96 मतों से वानखेडे आगे चल रहे हैं।

पांचवी राउंड की गणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कांग्रेस प्रत्याशी कमल पटेल इस तरह पास पास बैठे रहे और प्रक्रिया में शामिल हुए।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव

भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 2552 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 5115 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2563 वोट। कुल वोट 8017, नोटा को मिले -105।

धार केबदनावर विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड के बाद

बसपा-82

कुल - 419

कांग्रेस-2779

कुल- 11004

भाजपा- 4960

कुल- 21519

नोटा- 145

कुल- 775

इस तरह से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव करीब 11000 वोट से आगे रहा।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव

तीसरे राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 2552 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 5115 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2563 वोट। कुल वोट 8017। नोटा को मिले -105।

मंदसौर जिले की सुवासरा उपचुनाव में 7 वे राउंड में भाजपा के हरदीपसिंह डंग 6446 मतों से आगे। मंदसौर जिले की सुवासरा उपचुनाव में 8 वे राउंड में भाजपा के हरदीपसिंह डंग 7760 मतों से आगे।

आगर मालवा विधानसभा

तीन राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज ऊंटवाल - 10366। कांग्रेस प्रत्यासी – विपिन वानखेडे - 10472।

कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 106 वोट से आगे।

नेपानगर में दो राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 2635 मतों से आगे, भाजपा में उत्साह

नेपानगर विधानसभा के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही मतगणना में पहले व दूसरे राउंड में भाजपा ने बढ़त ली है। भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 2635 मतों से आगे चल रही है। सुमित्रा को दोनो राउंड में कुल 8526 वोट मिले वहीं कांग्रेस के रामकिशन पटेल पीछे चल रहे हैं। रामकिशन पटेल को कुल 5891 वोट मिले। भाजपा की इस बढ़त से पार्टी में उत्साह का संचार हो गया है। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में खुशी छाई वहीं कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम व मतगणना पर नजरें पैनी कर दी है। मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के नेता-कार्यकर्ता मतगणना पर नजरें गढ़ाए आंकड़ों को डायरी में नोट करते हुए चुनावी परिणामों को लेकर उम्मीदें बांध चर्चारत है। धीरे-धीरे परिणामों को लेकर कौतुहल व उत्साह बढ़ता जा रहा है। पहले व दूसरे राउंड में धूलकोट क्षेत्र के मतदान बूथों की गणना हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी एक टीम लीडर की भूमिका निभाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को बार-बार दिशा निर्देश देते हुए नजर आए।

खंडवा : तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के नारायण पटेल आगे

मांधाता विधानसभा सीट की मतगणना में भाजपा के नारायण पटेल कांग्रेस उम्मीदवार उत्तम पाल सिंह से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस के उम्मीदवार उत्तम पाल सिंह को 2408 मत मिले। जबकि भाजपा के नारायण पटेल को 3891मत मिले। तीसरे राउंड की घोषणा होते ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थक उत्साहित दिखाई दिए। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों ने सिंगाजी महाराज के जयकारे लगाए। मतगणना स्थल के बाहर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी है। मांधाता विधानसभा सीट की मतगणना निर्धारित समय 8 से शुरू नहीं हो पाई करीब आधे घंटे तक यहां प्रत्याशियों का इंतजार होता रहा। कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह मतगणना स्थल पहुंचे। जबकि नारायण पटेल दूसरे राउंड तक मतगणना स्थल नहीं पहुंच सके थे। भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रत्याशी के अभिकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं तीसरे या चौथे राउंड तक प्रत्याशी नारायण पटेल भी मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। इधर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर उत्साह नजर आ रहा हैं, कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि छठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह बढ़त बनाएंगे।

बुरहानपुर ब्रेकिंग : नेपानगर विधानसभा उपचुनाव

दूसरे राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 1923 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 4866 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2943 वोट। कुल वोट 8180। नोटा को मिले -103।

आगर मलवा- भाजपा प्रत्याशी मनोज बंटी ऊँटवाल 6806 कुल। कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 6720 कुल मत। भाजपा प्रत्याशी मनोज बंटी ऊंटवाल 86 वोट से आगे आगे।

बुरहानपुर के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा भाजपा की सुमित्रा कास्डकर 712 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 3660 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2948 वोट।

मांधाता दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 1535 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में भाजपा ने 3437 मतों की बढ़त बना ली है। मांधाता उपचुनाव में भाजपा को मिल रही बढ़त ।बताया जाता है कि अभी ओमकारेश्वर क्षेत्र की ईवीएम की गणना चल रही है। जिसमे भाजपा को लगातार बढ़त मिल रही है। जानकारों का कहना है कि यह क्षेत्र भाजपा समर्थित होने से हर चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी को भरपूर मत मिलते हैं।

आगर मालवा में पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी के मनोज ऊंटवाल को 3132 वोट मिले कांग्रेश के विपिन वानखेड़े को 3312 वोट मिले इस प्रकार पहले राउंड में कांग्रेश 180 वोट से आगे हैं।

नेपानगर उपचुनाव की मतगणना जारी

पहला राउंड धार जिले की बदनावर विधानसभा

कांग्रेस के कमल पटेल् को मिले 3290 मत भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को 4975 मत मिले। भाजपा को मिली बढ़त- 1685

खंडवा के मांधाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल आगे

खंडवा की मांधाता विधानसभा से में पहले राउंड की मतगणना में 1907 मतों से भाजपा के नारायण पटेल आगे। भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल को 4383 मत तथा कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को 2739 मत प्राप्त हुए हैं

मंदसौर में मतगणना स्थल पर उत्साहित मुद्रा में भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग व भाजपा कार्यकर्ता।

धार में ईवीएम के साथ डाक मतपत्र की गणना जारी

धार में बदनावर उपचुनाव की मतगणना के दौरान डाक मत पत्र के समानांत ईवीएम से भी गणना की प्रक्रिया जारी है। डाक मतपत्र की प्रक्रिया में देरी होने से पहला रुझान 9:30 बजे तक आने की संभावना है।

देवास में देर से शुरू हुई काउंटिंग

देवास में करीब 8.30 बजे स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे टेबलों पर लाया गया और को गिनती शुरू हुई।

नेपानगर उपचुनाव में बुरहानपुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा में जुटे हैं जवान

सुवासरा उपचुनाव के लिए मतगणना हुई शुरू

मंदसौर में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर जांच के बाद ही सभी को प्रवेश दिया जा रहा है।

मंदसौर। मंगलवार सुबह गुलाबी ठंड के बीच राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हलचल तेज है। यहां प्रशासन ने दो कक्षों में मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। दोनों ही प्रमुख दलों के कार्यकर्ता गणना परिसर में पहुंच गए है। अभी उम्मीदवार भाजपा के हरदीपसिंह डंग और कांग्रेस के राकेश पाटीदार नहीं पहुंचे है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के खतरे के बावजूद लोगों ने इस बार सुवासरा उपचुनाव में 388 मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपना वोट किया। इसका परिणाम यह रहा था कि मतदान समाप्ति तक विस क्षेत्र में 82.61 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यह सुवासरा विस में अभी तक का नया रिकार्ड है। 2018 के विस चुनावों में सुवासरा विस में 81.93 प्रश मतदान हुआ था। इस बार कोविड-19 के कहर के चलते सुवासरा विस में 88 मतदान केंद्र बढ़ाए गए थे। कुल 388 मतदन केंद्रों में से सभी जगह मतदाताओं की संख्या एक हजार के आस-पास ही रहने से सभी इवीएम में गिनती भी जल्दी से हो जाएगी। सुवासरा विस के उपचुनाव में कुल 82.61 प्रश मतदान हुआ है। इसमें 85 प्रश पुरूष व 79 प्रश महिला मतदाता शामिल है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुवासरा विस क्षेत्र में कुल 260554 में से 215256 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। कुल133401 पुरूषों में से 114115 पुरूषों ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान का प्रतिशत85.54 रहा। इसी तरह 127148 महिला मतदाताओं में से 101138 ने मतदान किया महिलाओं को मतदान प्रश79.54 रहा।

नेपानगर उपचुनाव : मतगणना स्थल पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी और नेता-कार्यकर्ता

बुरहानपुर से युवराज गुप्ता। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को लेकर तीन नवंबर को हुए मतदान के बाद शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील हुई ईवीएम से मतदाताओं का भाग्य मंगलवार को बाहर आया। मतदाताओं के भाग्य का फैसला जानने के लिए अलसुबह तय समय से पहले ही जिला प्रशासन के अफसर-कर्मियों के साथ राजनैतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंच गए। अलसुबह गुलाबी ठंड की ठंडी बयार के बीच सियासत गर्माई दिखाई दी। सुबह-सुबह हल्के कोहरे को चीरते हुए वाहनों की रेलमपेल मतगणना स्थल पर पहुंची। यहां पर सशस्त्र बल की सुरक्षा के बीच सभी अफसर-कर्मियों, नेता-कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही भीतर प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से सभी की जांच की गई। प्रवेश द्वार पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से सभी की तलाशी ली और पूरी जांच के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को भीतर प्रवेश दिया .

सुबह जल्दी से पहुंचे अफसर-कर्मी और राजनितिक दलों के नेता-कार्यकर्ता अपनी-अपनी जगह पर मतगणना की तैयारियां करते हुए नजर आए। सभी अपने-अपने स्थानों पर मुस्तैद दिखाई दिए। मतगणना पर सभी की निगाहें जमी हुई है। मतगणना स्थल पर नेता-कार्यकर्ताओं की निगाहें व उम्मीदें ईवीएम पर केंद्रीत हुई तो घरों में बैठे लोगों की निगाहें टीवी व मोबाइल पर जम गई है। सभी मतगणना की अपडेट पाने के लिए आतुर दिखाई दिए। गौरतलब है कि करीब 2.41 लाख में से 1.83 लाख मतदाताओं ने बीते तीन नवंबर को मतदान कर किसे अपना विधायक चुना है, इसका फैसला मंगलवार दोपहर बाद हो जाएगा।

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में लगाई गई चौदह टेबलों में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली 26 राउंड की मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि मतदाताओं ने फिर भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर को आशीर्वाद दिया है अथवा बदलाव की बयार में कांग्रेस के रामकिशन को अपना नया विधायक चुना है। ज्ञात हो कि नेपानगर उपचुनाव में यूं तो छह प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

धार में प्रवेश द्वार पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग के हो रही इंट्री, कई लोग बिना मास्क के जा रहे हैं अंदर।

मांधाता विधानसभा उपचुनाव : कड़ी जांच के बाद केंद्र में मिल रहा प्रवेश

मांधाता विधानसभा उपचुनाव मतगणना के लिए कांगेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों का मतगणना केंद्र डाइट पहुचना शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला। 8 बजे डाक मत पत्र की गिनती शुरू होगी। उसके बाद 8.30 से ईवीएम से गिनती होना आरंभ होगी। पहला रुझान 9 बजे बाद सामने आएगा। मतगणना स्थल में प्रवेश के पूर्व सभी की कड़ी जांच की जा रही है किसी को भी मोबाइल पान गुटखा और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

आगर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के लिये कांगेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही कर्मचारियों का आना शुरू हो चुका है। सबसे पहले 8 बजे डाक मत पत्र की गिनती शुरू होगी। उसके बाद 8.30 से ईवीएम से गिनती होना आरंभ होगी। पहला रुझान 9 बजे आ जाएगा। आगर विधानसभा मे बडौद के मतदान केंद्र वराह से शुरुआत होगी। अागर में मतगणना केंद्र पर जाने से पहले बाबा बैजनाथ के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े।

मतगणना केंद्र में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, डाक मतपत्र की गणना की तैयारी शुरू

धार। नईदुनिया प्रतिनिधि। मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । सुबह 6:00 बजे ही सभी शासकीय कर्मचारी मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे थे । भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के एजेंट के साथ-साथ अन्य लोग भी मतगणना स्थल पर पहुंचे सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल पर पुलिस की व्यवस्था बहुत ही मजबूत की गई है। किसी तरह की विवाद की स्थिति निर्मित नहीं । बाहरी परिसर में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुबह से ही पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है । अब से कुछ घंटे बाद बदनावर विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे आप सबके सामने होंगे। भाजपा के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल में से कौन विजयी होगा। यह तय होना है जनादेश किसके साथ है। यह स्थिति स्पष्ट होगी । इस बार मतदान का प्रतिशत 84 के आसपास रहा है जो कि वर्ष 2018 की तुलना में महज एक से डेढ़ प्रतिशत कम है। मतदान का प्रतिशत बेहतर रहने और कोरोनावायरस संक्रमण काल में भी मतदाताओं का उत्साह बना रहने से यह लग रहा है कि बदनावर के मतदाताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी की है। करीब 200000 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्त था और इसमें से करीब 170000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है इस तरह से अब ईवीएम से जो नतीजे निकलेंगे उसको लेकर सभी में उत्सुकता है। इस बार परिणाम एकतरफा नहीं है यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच में कांटे की टक्कर हुई है। इधर सबसे बड़ी बात यह भी सामने आ रही है कि चुनाव को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है । मतगणना केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से ही सब लोग पहुंचने लगे थे। अब प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं । कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है। पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी और उसके आधे घंटे बाद ईवीएम से नतीजे आना शुरू होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए तीन अलग-अलग कक्षाओं में गणना की जा रही है। जबकि आमतौर पर एक ही कक्षा में गणना की जाती थी।

धार में कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल मतगणना स्थल पहुंचे। मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का आना शुरू हो गया है। चेकिंग के बाद सभी को दिया जा रहा प्रवेश।

इन सीटों पर हुए हैं चुनाव

सांवेर (इंदौर)

सांवेर सीट पर भाजपा के तुलसीराम सिलावट का कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू से मुकाबला है। सांवेर सीट पर 78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आगर (आगर-मालवा)

आगर विधासभा उपचुनाव में 83.77 प्रश मतदान हुआ था। यह प्रदेश में सर्वाधिक था। भाजपा से मनोज ऊंटवाल और कांग्रेस से विपिन वानखेड़े उम्मीदवार है।

बदनावर (धार)

बदनावर विधानसभा उपचुनाव में 83.75 मतदान हुआ था। भाजपा से राजवर्धनसिंह दत्तीगांव और कांग्रेस से कमलसिंह पटेल प्रत्याशी हैं।

हाटपीपल्या (देवास)

हाटपीपल्या विधानसभा में 83.66.प्रश मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला मनोज चौधरी (भाजपा) और राजवीरसिंह बघेल (कांग्रेस) के बीच है।

सुवासरा (मंदसौर)

मंदसौर के सुवासरा विधानसभा में 82.61 प्रश मतदान हुआ था। यहां से भाजपा से कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग और कांग्रेस से राकेश पाटीदार प्रत्याशी हैं।

मांधाता (खंडवा)

मांधाता विधानसभा में 76.19 प्रश मतदान हुआ था। भाजपा से नारायण पटेल और कांग्रेस से उत्तम पाल सिंह प्रत्याशी हैं।

नेपानगर (बुरहानपुर)

नेपानगर विधानसभा में 75.86 प्रश मतदान हुआ था। भाजपा से सुमित्रा कास्डेकर और कांग्रेस से रामकिशन पटेल प्रत्याशी हैं।

Related Topics

Latest News