REWA : "तीन पांच" ग्रुप करने जा रहा बघेली के रियलिटी शो 'खटिया पंचाइत' की शुरुआत, जानिए क्या होगा इसमें खास

 
REWA : "तीन पांच" ग्रुप करने जा रहा बघेली के रियलिटी शो 'खटिया पंचाइत' की शुरुआत, जानिए क्या होगा इसमें खास

रीवा। बघेली लोक कला को सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रीय पटल पर उतारने का काम अलग-अलग कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

इसी से जुड़ा अब एक रियलिटी शो 'खटिया पंचाइत' कार्यक्रम 21 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें बघेली बोली में हंसी-मजाक के जरिए सामाजिक ताने-बाने पर चर्चाएं होंगी।

हास्य के साथ व्यंग्य भी होगा, साथ ही सामाजिक जागरुकता के संदेश भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम बघेली कलाकारों के 'तीन पांच' ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

खटिया पंचाइत के पहले एपीशोड की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पाण्डेय होंगी। उनके साथ कलाकार हास्य-व्यंग्य के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

तीन पांच के संयोजक उमेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को रात्रि के आठ बजे तीन पांच के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। राजनीति, खेल, कला, मनोरंजन, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र के विशिष्ट लोगों के साथ कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में मुख्य भूमिका सुबोध उपाध्याय, पूजा तिवारी, कामता माखन, बृजेश शुक्ला, अलंकृत पांडेय, दीपक पटेल, रीति सरगम, मनीष पटेल, रितिका द्विवेदी, रामानुज तिवारी सहित अन्य की है।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे 

Related Topics

Latest News