MP BREAKING : बड़ी घटना टली : CM के करीबी पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता पर फायरिंग, हो सकता है बड़ा खुलासा

 
MP BREAKING : बड़ी घटना टली : CM के करीबी पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता पर फायरिंग, हो सकता है बड़ा खुलासा

सीहोर। नसरूल्लागंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा पर एक युवक ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शर्मा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे बड़ा खुलासा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा मंगलवार सुबह अपने घर ही थे। इसी दौरान एक युवक आया और सीधे उसने गोली चला दी। राहत की बात यह रही कि शर्मा जरा सा बच गए, जिससे एक बड़ी घटना होते टल गई। हमले के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

भोपाल से आया था युवक

पुलिस के अनुसार भोपाल के अशोका गार्डन निवासी आरोपी कौशिक नाम का यह युवक घटना को अंजाम देने के लिए भोपाल से नसरूल्लागंज आया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिन से भाजपा नेता के घर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है कि आखिर उसने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया।

एसपी, कलेक्टर पहुंचे

गुरुप्रसाद शर्मा सीएम शिवराजसिंह चौहान के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। इधर घटना की जानकारी लगते ही एसपी एसएस चौहान और कलेक्टर अजय अजय गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचे। बता दे कि जिले में एक सप्ताह के अंदर भाजपा नेता पर हमले की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले जावर के प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य पर कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया गया था।

Related Topics

Latest News