SATNA : रामपुर बाघेलान में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या : इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित

 

SATNA : रामपुर बाघेलान में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या : इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित

सतना। सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत एक ढाबे में दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने आये ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बारे में बताया गया कि रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बेला में स्थित आरके पेट्रोल पंप के सामने चौबे ढाबा में रात तकरीबन 11:45 बजे कार सवार कुछ लोग ढाबा के सामने खड़े हाईवे चालक से विवाद कर रहे थे। इस बीच ढाबे के पास खड़े बेला निवासी आनंद चौबे कार सवार लोगों के पास पहुंचे और हाईवा चालक से विवाद करने से कार सवार लोगों को रोका लेकिन इस बीच कार सवार लोगों ने आनंद के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और इसी दौरान कार में बैठे किसी आरोपी ने आनंद के सिर पर गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया इस बीच कार सवार आरोपी भाग निकले। सूचना पाकर रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंतिम परीक्षण के लिए भिजवाया साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हत्यारों का पता चल सके।

कार में पांच लोग सवार थे

बताया जा रहा है कि कार के पांच लोग सवार थे और शराब पिए हुए थे। इन्ही में से किसी ने आनंद के सर पर गोली चलाई जिससे आनंद की मौत हो गई। 20 वर्षीय आनंद मेहनती युवा था और ढाबे का संचालन करता था। इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीम गठित कर आरोपितों की तलाश में भेज दिया है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी गहन जांच कर रही है। हाइवे में स्थित ढाबे और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE , INSTAGRAM, GOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे 

Related Topics

Latest News