पहले दुष्कर्म कर वीडियाे बनाया, फिर लड़की के पिता से मांगे दाे लाख, नहीं देने पर किया वीडियो किया वायरल

 

पहले दुष्कर्म कर वीडियाे बनाया, फिर लड़की के पिता से मांगे दाे लाख, नहीं देने पर किया वीडियो किया वायरल

धार/राजगढ़ लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर राजगढ़ की लड़की से दोस्ती करने और बाद में उसके घर पर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजगढ़ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पीड़िता ने राजगढ़ थाने पर सोमवार देर शाम माता-पिता के साथ पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।

इसमें बताया कई बार मेरे मोबाइल नंबर मांगे मैंने नहीं दिए। 10 मई को रात में मेरे घर आया। दरवाजा बंद था। बार-बार घर के बाहर लगी घंटी बजाई। मैंने दरवाजा खोला। उस दिन मम्मी-पापा घर पर नहीं होने पर घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया। बाद में मेरे पापा से 2 लाख रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़की का सरदारपुर स्वास्थ केंद्र पर मेडिकल करवाया गया है।

लड़की ने लड़के का नाम निखिल पिता हंसराज गोखले निवासी सरदारपुर बताया है। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईटी एक्ट 66 ई एव 67 ए प्रकरण दर्ज किया। एसडीओपी ऐश्वर्या शास्त्री ने बताया कि दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

वीडियो वायरल करने वाले समीर पिता रईस निवासी सरदारपुर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामला महिला अपराध तथा आईटी एक्ट की धारा का होने से धार महिला पुलिस अधीक्षक यशस्वी शिंधे डीएसपी धार को जांच सौंपी गई है। थाना प्रभारी गेहलोत ने बताया मंगलवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

Related Topics

Latest News