MP : राजधानी में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर हमला, चार राउंड हवाई फायरिंग : अफरा-तफरी के दौरान क्षेत्र में मच गई भदगड़

 
MP : राजधानी में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर हमला, चार राउंड हवाई फायरिंग : अफरा-तफरी के दौरान क्षेत्र में मच गई भदगड़

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब फायरिंग की आवाज से क्षेत्र गूंज गया। अफरा-तफरी के दौरान क्षेत्र में भदगड़ भी मच गई। लोग यहां वहां भागने लगे। इस दौरान एक दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने के समाचार हैं। वहीं पुलिस को बचाव में चार राउंड हवाई फायर भी करना पड़ा।

दरअसल, गुरुवार सुबह पुलिस बल चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए निशातपुरा गया था। इस दौरान आरोपियों के परिजनों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। आरोपियों के परिजन पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे। चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सागर जिले की खुरई पुलिस निशातपुरा थाने के अमन कालोनी पहुंची थी। गिरफ्तार करने गई पुलिस के ऊपर महिलाएं बहस करने लगी। नौबत यहां तक पहुंच गई कि महिलाओं ने मिलकर पुलिस बल को घेर लिया। पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग तक करना पड़ी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घटना की खबर लगते ही भोपाल के डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंच गए थे। भोपाल रेलवे स्टेशन के पास ईरानी डेरे में सागर और भोपाल पुलिस की संयुक्त टीम गई थी। डीआईजी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि पुलिस जिन आरोपियों को पकड़ने गई थी, उन लोगों ने 12 नवंबर की रात को चोरी की थी। इस वारदात में ईरानी रिजवान समेत उसके अन्य साथी भी शामिल थे। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी रिकार्ड हो गई थी। इसे लेकर खुरई पुलिस भोपाल पहुंची थी।

पुलिस पर पथराव

आरोपियों के परिजनों ने मिलकर पुलिस को घेर लिया। उन्हें वापस जाने को कहते रहे। इस दौरान पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया और मिर्च पाउडर फेंकने लगीं। पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायर भी करना पड़ा। इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस इन पर भी मामला दर्ज कर रही है।
                                  
ऐसा है मामला

  • पुलिस के मुताबिक सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी की घटना हुई थी।
  • 4 युवकों ने चैकिंग के नाम पर बैम में रखे 7 लाख रुपए का सोना चुरा लिया।
  • घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
  • फुटेज में जो मोटरसाइकिल का नंबर सामने आया है, वो भोपाल के ईरानी डेरे का निकला।
  • इसी सिलसिले में खुरई पुलिस गुरुवार को सुबह भोपाल आई थी।
  • जब पुलिस बल रिजवान को गिरफ्तार करने पहुंचा तो ईरानी डेरे की महिलाओं ने मिर्ची पाउडर फेंके और पथराव कर दिया। साथ ही पुरुषों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
  • अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा।

Related Topics

Latest News