MP : पिछले साल से ज्यादा ठंड होने की संभावना / हवाओं ने नवंबर के शुरुआत में करवाया गुलाबी ठंड का अहसास

 

MP : पिछले साल से ज्यादा ठंड होने की संभावना / हवाओं ने नवंबर के शुरुआत में करवाया गुलाबी ठंड का अहसास

इंदौर। इंदौर में लगातार दो दिन से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और शहरवासियों को सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। उत्तरी हवाओं के कारण इंदौर में दिन के समय ठंडक का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञानी इंदौर में इस बार पिछले साल से ज्यादा ठंड होने की संभावना जता रहे है। अभी उत्तरी हवाओं के कारण उत्तरी मप्र में ठंड का असर दिखाई दे रहा है। रविवार को दतिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ तो वही भोपाल में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक इंदौर व उज्जैन संभाग सहित दक्षिणी मप्र में अगले एक से दो दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इंदौर में सुबह के समय दृश्यता में गिरावट व धुंध का असर भी दिखाई देगा। रविवार को इंदौर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 29.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

नवंबर में रात का औसतन तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच

नवंबर में दक्षिणी-पश्चिम मानसून की समाप्ति हो जाती है इस महीने में आसमान साफ और हल्के बादल रहते है। इस महीने में उमसता नहीं होती है और ज्यों ज्यो महीने की दिन बीतते जाते है तापमान में गिरावट आती है। नवंबर माह में दिन का औसतन तापमान 29 से 31 डिग्री और रात का तापमान 13 से 15 डिग्री तक जाता है।

नवंबर में तापमान

सबसे अधिक- 29 नवंबर 2003 - 37.1 डिग्री

सबसे कम- 25 नवंबर 1938- 5.6 डिग्री

नवंबर में बारिश

सबसे अधिक- 10 नवंबर 1969- 82.6 मिमी

Related Topics

Latest News