REWA : मैहर से रेफर होकर रीवा आई महिला की कोरोना से मौत : आकड़ा पहुँचा 2654 : 2419 हुए ठीक : एक्टिव केस 205

 
REWA : मैहर से रेफर होकर रीवा आई महिला की कोरोना से मौत : आकड़ा पहुँचा 2654 : 2419 हुए ठीक : एक्टिव केस 205

रीवा. संजय गांधी अस्पताल में गुरुवार को मैहर से रेफर होकर आई महिला की मौत हो गई। देरशाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला शव को मच्र्युरी में रखा गया है। इधर, रीवा में 19 नए पॉजिटिव आए हैं। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी एक हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 19 नए केस आए हैं।

शहर में 6 की रिपोर्ट संक्रमित

रीवा शहर में 6 की रिपोर्ट संक्रमित हो गई है। शहर में अधिकांश कांटेक्ट में आने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह गोविंदगढ़ में 5 नए संक्रमित मिले हैं। नईगढ़ी, गंगेव, जवा में दो-दो केस पाए गए हैं। मऊगंज और सिरमौर में एक-एक केस आए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 2654 संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2419 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 205 हो गए हैं। एक बार फिर मरीजों की संख्या बढऩे से अधिकारियों की भागदौड़ बढु गई है।

मैहर से दो दिन पहले रेफर होकर आई महिला की मौत
संजय गांधी अस्पताल में दो दिन पहले मैहर से 47 वर्षीया महिला की तबियत खराब होने पर रेफर होकर आई थी। इलाज के दौरान महिला की गुरुवार को मौत हो गई। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शव परिजनों को नहीं दिया गया। शव को कोरोना प्रोटोकाल के तहत शुक्रवार को दाहसंस्कार किया जाएगा।

हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News