TIK TOK स्टार ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल की देता धमकी : युवती हुई गर्भवती : FIR दर्ज

 

TIK TOK स्टार ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल की देता धमकी : युवती हुई गर्भवती : FIR दर्ज

पानीपत। हरियाणा के जींद में 24 वर्षीय लड़की से टिकटॉक पर दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर लगातार दुष्कर्म किया है। पीड़ित रेप के बाद गर्भवती भी हो गई थी और बाद में उसका गर्भपात भी करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जैतून के तेल में थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और संतरे के छिलकों के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाएं

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले जब टिक-टोक चलता था, उसी प्लेटफार्म पर पानीपत के एक लड़के से दोस्ती हुई थी, इसके बाद वह पानीपत से जींद मिलने आया था। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़का उसे जींद से पानीपत ले गया, जहा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाई गई।

20 से 29 साल की उम्र सबसे बेहतर है बच्चा प्लान करना लेकिन 30 के बाद प्लान करें तो इन बातों का रखें खास ध्यान 

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी लड़के ने हरियाणा के जींद की पीड़िता से टिक टोक पर दोस्ती की थी। पानीपत ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। वीडियो के आधार पर आरोपी लड़की को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब लड़की ने शादी के लिए बोला तो आरोपी लड़के ने मना कर दिया और पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया।

Related Topics

Latest News