MP LIVE : नहीं लगेगा किसी प्रकार का लॉकडाउन : सीएम शिवराज का बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा...

 

MP LIVE : नहीं लगेगा किसी प्रकार का लॉकडाउन : सीएम शिवराज का बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा...

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कयासों को विराम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सीएम शिवराज ने ये बात समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कही है।

टिकट कैंसिल कर रहे है तो IRCTC से जुडी पढ़ ले ये काम की खबर, नहीं तो फस जाएगा आपका पैसा 

बता दें कि मध्यप्रदेश में कल भी 1363 नए मामले सामने आए थे और 14 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 88 हजार 18 हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3129 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 75 हजार 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9 हजार 800 हो गई।



हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे 

Related Topics

Latest News