MP : विंध्य क्षेत्र की एक मात्र सीट अनुपपुर से बिसाहुलाल जीते : विधायक राजेंद्र शुक्ल को सौंपा था जिम्मा

 

MP : विंध्य क्षेत्र की एक मात्र सीट अनुपपुर से बिसाहुलाल जीते : विधायक राजेंद्र शुक्ल को सौंपा था जिम्मा

विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव परिणाम में अभी तक भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। 16वें राउंड तक उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से करीब 30 हजार मतों की बढ़त बना ली है। अनूपपुर का यह उप चुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाने के कारण हुआ है।

इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 3 नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 1 लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 व 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का उपयोग किया गया। आज इसी का परिणाम आना है कि मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है। मतगणना कार्य को संपन्न करने के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह को नियुक्त किया है। जिनके मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

220 ईवीएम की गिनती 18 चरणों में:

मतगणना प्रक्रिया में 220 ईवीएम की गिनती 18 चरणों में की जाएगी इसके लिए 2 हॉल में व्यवस्था बनाई गई है। दोनों हॉल में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट की गणना शुरू हो जाएगी। इस हेतु पृथक से पोस्टल बैलट गणना हॉल में 3 टेबल लगी हैं। प्रत्येक टेबल में एक एआरओ नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 8.30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

आयोग के निर्देश पर बैठक व्यवस्था:

मतगणना हाल में प्रत्येक टेबल में मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था के लिए 12 कुर्सियां रखी गई हैं। 3 पंक्तियों की बैठक व्यवस्था में प्रत्येक पंक्ति में 4 कुर्सियां हैं। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम पंक्ति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभिकर्ता, द्वितीय पंक्ति में गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभिकर्ता एवं तृतीय पंक्ति में निर्दलीय प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था कीं गई है।

मोबाइल और अन्य वस्तुएं प्रतिबंधित:

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, तंबाकू, गुटखा, कैल्कूलेटर, कैंची, चाकू सहित अन्य कोई भी प्रतिबंधित सामग्री लेकर प्रवेश नहीं किया जा सकता।

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम:

स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाल तक मूवमेंट की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। प्रसारण व्यवस्था मतगणना हाल में भी की जाएगी। मीडिया कवरेज की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पुलिस बल, एसएएफ एवं सीएपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी बिना अनुमति या प्रवेश पास के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। पॉलीटेक्निक कालेज का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।

बिसाहूलाल सिंह आगे: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 1935 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे चरण की मतगणना चालू है। अभी तक भाजपा को 5085 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 3150 मत प्राप्त हुए हैं।

दूसरा राउंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 2561 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 7225 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 4664 मत प्राप्त हुए हैं।

तीसरा राउंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 4351 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 11726 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 7375 मत प्राप्त हुए हैं। चौथे चरण तक बिसाहूलाल सिंह 7009 मतों से आगे हो गए हैं।

पांचवें राउंड में दस हजार के करीब पहुंची बढ़त: पांचवे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 9804 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 20473 मत प्राप्त हुए हैं और कांग्रेस को अब तक 10669 मत प्राप्त हुए हैं।

11485 मतों से छठवें चरण में बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ से आगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 11485 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 24576 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 13091 मत प्राप्त हुए हैं।

11वें राउंड में 22 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 22881 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 47681 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 24800 मत प्राप्त हुए हैं।

12वें राउंड में 23 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 23481 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 50879 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 27398 मत प्राप्त हुए हैं।

13वें राउंड में 23 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 23789 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 53609 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 29820 मत प्राप्त हुए हैं।

14वें राउंड में 25 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 25985 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 57871 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 31886 मत प्राप्त हुए हैं।

16वें राउंड में 30 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 30071 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 66178 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 36107 मत प्राप्त हुए हैं।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे

Related Topics

Latest News