REWA : बेवा महिला के 2 दीवाने : प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर लापता युवक का ऐसा हाल किया की हर किसी की रूह कांप गई

 
REWA :  बेवा महिला के 2 दीवाने : प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर लापता युवक का ऐसा हाल किया की हर किसी की रूह कांप गई

रीवा। सात दिनों से लापता युवक का उसकी बेवा प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा हाल किया की हर किसी की रूह कांप गई। यह घटना गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र की है। जंहा पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर लापता युवक के हत्या का पर्दाफास करने के साथ ही आरोपियों के निशान देही पर मृतक के शव को सिल्परा नहर से बरामद कर लिया है।

दर्ज थी गुमशुदगी 

बताया जा रहा है कि मृतक देवेन्द्र पटेल 37 वर्ष निवासी इटहा कला थाना लौर 29 नवग्बर को लापता हो गया था। परिजनों ने सामान थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करके तलाश किये जाने की मांग की।

महिला से बातचीत का मिला लोकेशन 

जांच में जुटी पुलिस ने सइबार सेल की मदद ली और मृतक के मोबाईल नम्बर को ट्रेस किया। जिस पर मृतक का आखिबार बातचीत महिला से होना पाया गया। पुलिस संदेह के आधार पर 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला के निशान देही पर उसके 22 वर्षीय दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया और दोनो के बताये अनुसार मृतक का शव सिल्परा नहर से बरामद किया है।

विवाद के बीच हुई थी मारपीट 

पकड़ी गई महिला और उसके प्रेमी ने बताया कि वे मृतक देवेन्द्र को कई बार घर न आने के लिये बोल चुके थे। इसके बाद भी वह नही माना और घटना दिनांक को वह महिला के घर जा पहुचा। जंहा पूर्व से मौजूद उसका दूसरा प्रेमी और महिला से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिये और शव को उन्होने नहर में फेंक दिया था।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News