MP : श्मशान घाट पुलिया के ऊपर से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दूल्‍हे सहि‍त 6 की मौत, 21 घायल

 

MP : श्मशान घाट पुलिया के ऊपर से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दूल्‍हे सहि‍त 6 की मौत, 21 घायल

खंडवा/खालवा । ग्राम मेहलू के पास गुरुवार को बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुल्हन के गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित श्मशान घाट पुलिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर गई। हादसे में दूल्हे सहित 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 21 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव के मोड़ पर ही पुलिया है, जहां यह हादसा हुआ है।

गुरुवार को ग्राम मोजवाड़ी में रहने वाले 22 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र सुखलाल की शादी ग्राम मेहलू में रहने वाली युवती से होने वाली थी। कुंवर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी मामी 38 वर्षीय गोपीबाई और स्वजन, रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण सवार थे। उसके पिता सुखलाल दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिजन व ग्रामीणों के साथ थे।

दुल्हन के गांव पहुंचने से कुछ ही दूर पहले मोड़ पर दूल्हे व बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। श्मशान घाट पुलिया के क्षतिग्रस्त रैलिंग से टकराते हुए ट्रॉली पुलिया से गिर गई। ट्रॉली में सवार सभी लोग ट्रॉली के साथ ही गिर गए। पुलिया में पानी नहीं होने से पत्थरों पर जाकर महिला, पुरुष और बच्चे गिरे और उनके ऊपर ट्रॉली गिर गई। लोग चीख-पुकार मचाने लगे।

उनके पीछे बाइक से आ रहे बराती व मेहलू गांव के लोगों के हादसे को देखकर रोंगटे खड़े हो गए। दूल्हे कुंवरसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ ही उसकी मामी गोपीबाई पत्नी मंशाराम निवासी प्रतापपुरा की मौत हो गई। इन दोनों के साथ ट्रॉली में सवार भगवती पत्नी सालकराम (65), सूरजबाई पत्नी गोविंद (50), बुधिया पुत्र भागीरथ (45) और तुलसाबाई पत्नी हीरा (46) की भी मौत हो गई। दो मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

मोजवाड़ी से मेहलू बारात जा रहे बारातियों के साथ ट्रैक्टर पलटने से भीषण हादसा हुआ। इसमें शामिल कुछ लोगों के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु से प्रार्थना है कि सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कुंवर विजय शाह, वनमंत्री मप्र शासन


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News