LIVE UPDATES : जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल बोले- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो

 

   LIVE UPDATES : जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल बोले- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद बुलाया था लेकिन इसका असर सुबह आठ बजे से ही दिखने लगा। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान यूनियनें भी किसानों के साथ हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी किसानों से चोरी करना बंद करो। दूसरी ओर जयपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। वहीं बंद के दौरान ठंड लगने से सिंघु सीमा पर सोनीपत के एक किसान की मौत हो गई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

लाइव अपडेट

12:20 PM, 08-DEC-2020

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लोगों से किया बंद को समर्थन देने का अनुरोध

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर मंगलवार को राज्य के लगभग सभी बड़े शहरों में व्यापारिक संस्थान बंद रहे। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर निकले तथा लोगों से समर्थन का अनुरोध किया।

12:20 PM, 08-DEC-2020

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लोगों से किया बंद को समर्थन देने का अनुरोध

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर मंगलवार को राज्य के लगभग सभी बड़े शहरों में व्यापारिक संस्थान बंद रहे। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर निकले तथा लोगों से समर्थन का अनुरोध किया।

12:15 PM, 08-DEC-2020

नए कृषि कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए: दिग्विजय सिंह

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ये कानून केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।

12:10 PM, 08-DEC-2020

पंजाब में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर पंजाब में अनेक स्थानों पर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

12:05 PM, 08-DEC-2020

जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

राजस्थान के जयपुर में भारत बंद के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा के जयपुर स्थित कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई।

12:00 PM, 08-DEC-2020

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने किया बंद का समर्थन

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, 'केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानून देश के किसानों को खत्म कर देंगे। उत्तर भारत में किसानों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया है और आज भारत बंद बुलाया गया है। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन इस बंद का समर्थन करता है।'

 




 

11:54 AM, 08-DEC-2020

ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय (32) गांव बरोदा सोनीपत के तौर पर हुई है। अजय के पास एक एकड़ जमीन थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों के अनुसार, अजय रात को खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा।

11:49 AM, 08-DEC-2020

मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका संपूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।'

 



 

11:41 AM, 08-DEC-2020

असम में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

असम में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जो गुवाहाटी में जनता भवन के सामने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।

 



 

11:36 AM, 08-DEC-2020

कांग्रेस, वाम समर्थकों ने बंगाल में सड़कों, रेल पटरियों को किया जाम

कांग्रेस और वाम दलों के समर्थकों ने मंगलवार को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के समर्थन में राज्य में कई स्थानों पर रेल पटरियों को जाम किया और सड़कों पर धरना दिया।

11:31 AM, 08-DEC-2020

झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे

झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और रांची में नए कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के तहत मार्च निकाला।

 



 

11:26 AM, 08-DEC-2020

वामपंथी दलों और एसएफआई ने किया प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, विशाखापत्तनम में एनएच-16 पर विरोध प्रदर्शन किया।

 



 

11:20 AM, 08-DEC-2020

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ लगाए नारे 

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाए और कोलकाता के जादवपुर इलाके में पुतले जलाए। माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, पश्चिम बंगाल में किसान की मांग के समर्थन में पूरा बंद है। हमें उम्मीद है कि पूरे भारत में भी ऐसी ही स्थितियां हैं।

 



 

11:10 AM, 08-DEC-2020

भारत बंद का पश्चिमी यूपी में मिला-जुला असर, खुले बाजार

कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान किसान संगठन आज मेरठ जिले में जगह-जगह हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगाएंगे। इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं वहीं, जबरन बंद कराने अथवा गलत व्यवहार करने वालों से पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश हैं। 


मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारत बंद को लेकर हलचल शुरू हो गई। मेरठ में किसान बंद के समर्थन आज सुबह ही सपा नेता पवन गुर्जर को उनके नूर नगर आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार किया। शहर को नौ जोन में बांटा गया है। घंटाघर, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है।

 

11:04 AM, 08-DEC-2020

किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे एक दिन के अनशन पर बैठे

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ रखने की अपील भी की है। हजारे ने कहा कि देश में आंदोलन होना चाहिए ताकि सरकार पर दबाव बने और वह किसानों के हित में कदम उठाए।

 

10:58 AM, 08-DEC-2020

विपक्षी नेताओं के घर और कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा

भारत बंद के मद्देनजर कानपुर में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहित सभी विपक्षी नेताओं के घरों और कार्यालयों के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है।

10:54 AM, 08-DEC-2020

दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा

केंद्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी और शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के पूरे इंतजाम किए हैं।

10:48 AM, 08-DEC-2020

गुजरात में प्रदर्शनकारियों ने तीन राजमार्गों को बाधित किया

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में तीन राजमार्गों को बाधित किया और मार्ग पर जलते हुए टायर रख दिए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।



 

10:43 AM, 08-DEC-2020

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में केकेएमएस ने किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सिवनी-मालवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह किसान संघों द्वारा केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (केकेएमएस) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

10:36 AM, 08-DEC-2020

आप का आरोप, दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर के अंदर नजरबंद कर दिया है चूंकि वह कल सिंघु सीमा पर किसानों से मिलने के लिए गए थे। किसी को भी उनका निवास छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

 



 

10:30 AM, 08-DEC-2020

नौ जोन में बंटा मेरठ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात,

भारत बंद को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट पर रहेगा। एसपी सिटी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले को नौ जोन, 31 सेक्टरों में बांटा गया है। 1-1 कंपनी आरएएफ बीएसएफ व तीन कंपनी पीएसी के अलावा 32 क्यूआरटी तैनात की गई है। हाईवे से लेकर शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस तैनाती रहेगी। 

10:25 AM, 08-DEC-2020

आसनसोल में भारतीय ट्रेड यूनियन ने निकाला मार्च

पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, भारतीय ट्रेड यूनियन ने आज आसनसोल में विरोध मार्च निकाला।


10:20 AM, 08-DEC-2020

राजद कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को दिया अपना समर्थन

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दिया। इस दरान राजद कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के गंज चौक पर टायर जलाया।

 



 

10:14 AM, 08-DEC-2020

दोपहर तक यूपी, दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी के लिए नहीं चलेंगी बसें

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बंद के मद्देनजर यूपी, दिल्ली, टनकपुर और हल्द्वानी के लिए देहरादून से रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर यह फैसला लिया है। यह फैसला ड्राइवर, कंडक्टर, बस और सवारियों की सुरक्षा के तहत लिया गया है। दोपहर तक माहौल देखने के बाद बसों को रवाना किया जाएगा।

10:07 AM, 08-DEC-2020

कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने विधान सौधा में किया प्रदर्शन

कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने बंगलूरू में स्थित विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया, केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। इस दौरान पार्टी नेता सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद, रामलिंग रेड्डी और अन्य उपस्थित रहे।

 



 

10:01 AM, 08-DEC-2020

तेलंगाना पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

तेलंगाना के राचनकोंडा पुलिस ने कहा, 'सभी से भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की जाती है। किसी भी तरह से जबरन बंद/ रोक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

 



 

09:56 AM, 08-DEC-2020

वामपंथी संगठनों ने की नारेबाजी

कर्नाटक में भारत बंद के कारण कलबुर्गी में वामपंथी संगठनों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन का दृश्य।

 



 

09:51 AM, 08-DEC-2020

गौतम बौद्ध नगर में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी सख्ती

गौतम बौद्ध नगर के अतिरिक्त सीपी लव कुमार ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े और कोई यातायात में कोई व्यवधान न हो। जिले की सभी महत्वपूर्ण प्रविष्टि/ निकास बिंदुओं पर/ पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हमने पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) बल भी तैनात किए हैं। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्कर लगा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी जबरन बंद न थोपे। सभी को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और ऑटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जो भी कानून अपने हाथ में लेगा, हम उससे सख्ती से निपटेंगे।'

 



 

09:36 AM, 08-DEC-2020

तेलंगाना के सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किसानों का किया समर्थन

तेलंगाना के कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं। एक बस चालक ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई है। उनके साथ जाते हुए हम आरटीसी के कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।'

 



 

09:31 AM, 08-DEC-2020

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने रोकी ट्रेन

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने आज किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, कोलकाता के जादबपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया।

 



 

09:25 AM, 08-DEC-2020

पटना में तैनात सुरक्षाकर्मी

बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर पटना में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

 



 

09:19 AM, 08-DEC-2020

सिंघु सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं

सिंघु सीमा (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

 



 

09:17 AM, 08-DEC-2020

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ, किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, विजयनगरम जिले के पार्वतीपुरम में विरोध प्रदर्शन किया गया।

 



 

09:09 AM, 08-DEC-2020

बिहार सरकार ने दिया सख्ती का आदेश

भारत बंद के मद्देनजर बिहार सरकार ने सभी एसपी को आदेश दिया है कि यदि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करें, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।

09:06 AM, 08-DEC-2020

'भारत बंद' के दौरान खुला एपीएमसी बाजार

महाराष्ट्र के पुणे में 'भारत बंद' के दौरान एपीएमसी का बाजार खुला है। एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे कहते हैं, 'हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों को स्टोर किया जा सकता है वरना वे वे सड़ जाएंगे। इन्हें कल ही बेचा जाएगा।'

 

Maharashtra: Pune APMC market remains open on 'Bharat Bandh'


"We support farmers' agitation. But we've kept the market open today so farm produces coming in from other states can be stored or else they will rot. It will be sold tomorrow only," says a local trader, Sachin Paygude pic.twitter.com/r2tavcyOnp


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:06 AM, 08-DEC-2020

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कौन सी सीमाएं हैं खुलीं और बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा, 'टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा किसी भी तरह की ट्रैफिक गतिविधि के लिए बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है। दौराला, कापसहेड़ा, राजोखरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा की सीमाएं हरियाणा जाने के लिए खुली हैं।'

 

Available open borders to Haryana are - Daurala, Kapashera, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera borders: Delhi Traffic Police#FarmersProtest


— ANI (@ANI) December 8, 2020



 

09:05 AM, 08-DEC-2020

हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर हमारे द्वारा बुलाए गए भारत बंद में कोई 2-3 घंटे के लिए फंस जाता है, तो हम उन्हें पानी और फल प्रदान करेंगे। हमारी एक अलग अवधारणा है।' 

 

Our protest will be completely peaceful. If someone gets stuck for 2-3 hours in a Bandh called by us, we provide them with water and fruits. Ours is a different concept: Rakesh Tikait, Spokesperson, Bharatiya Kisan Union#BharatBandh pic.twitter.com/llqevLaSjK


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:05 AM, 08-DEC-2020

दिल्ली के बुराड़ी में प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए किसान

दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में ठहरे किसान आज सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

 

Delhi: Farmers staying at Burari's Nirankari Samagam Ground gathered for prayers this morning. The protest at the Ground entered 13th day today.


Farmer Unions have called a #BharatBandh today, against Central Government's #FarmLaws. pic.twitter.com/WA2zhYkoEG


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:05 AM, 08-DEC-2020

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन 

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विजयवाड़ा में आज विरोध प्रदर्शन किया।

 

Andhra Pradesh: Left political parties stage a protest in Vijayawada, in support of today's #BharatBandh called by farmer unions, against Central Government's #FarmLaws. pic.twitter.com/PsbrFNxlaL


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:04 AM, 08-DEC-2020

ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन ने रोकी ट्रेन

ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

 

Odisha: Left political parties, trade unions and farmer unions stop trains at Bhubaneswar Railway Station.


Farmer Unions have called #BharatBandh today, over Centre's #FarmLaws. pic.twitter.com/C63X69FSlE


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:04 AM, 08-DEC-2020

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आठ दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को भारत बंद के कारण स्थगित कर दिया है। नियत समय में संशोधित कार्यक्रम के बारे में बता दिया जाएगा। नौ दिसंबर से निर्धारित परीक्षाएं अनुसूची के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने दी।

 

All examinations scheduled on 8th Dec under Osmania University jurisdiction have been postponed due to #BharatBandh. The revised schedule will be given in due course of time. Examinations scheduled from 9th Dec will be held as per schedule: Controller of Exams, Osmania University pic.twitter.com/nHr5pILXGK


— ANI (@ANI) December 8, 2020


 

09:04 AM, 08-DEC-2020

महाराष्ट्र में रेल रोको प्रदर्शन

महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने 'भारत बंद रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया और थोड़ी दूर बुलढाणा के मलकापुर में एक ट्रेन को रोक दिया गया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

 

Maharashtra: Swabhimani Shetkari Saghtana staged 'Bharat Bandh Rail Roko' protest and briefly stopped a train today in Malkapur of Buldhana dist. They were later removed from the tracks by Police & detained.


Farmer Unions have called #BharatBandh today, over Centre's #FarmLaws pic.twitter.com/syREnd7Iez


— ANI (@ANI) December 8, 2020



 

09:01 AM, 08-DEC-2020

भारत बंद: जयपुर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल बोले- मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो

किसान बंद के मद्देनजर अपना जन्मदिन नही मनाएंगी सोनिया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। यह फैसला उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन और कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर लिया है।

 

Congress interim president Sonia Gandhi (in file pic) will not celebrate her birthday on December 9, in view of the ongoing farmer's agitation against agriculture bills & #COVID19 situation across the country. pic.twitter.com/ivURWapgam


— ANI (@ANI) December 8, 2020


Related Topics

Latest News