REWA : BJP विधायक नागेन्द्र सिंह की सुगर लेवल बढ़ने से तबियत खराब, SGMH के ICU वार्ड में हुए भर्ती

 

REWA : BJP विधायक नागेन्द्र सिंह की सुगर लेवल बढ़ने से तबियत खराब, SGMH के ICU वार्ड में हुए भर्ती

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्हे देर रात शनिवार को रात 11 बजे अचानक संजय गांधी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। जंहा डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

सुगर लेवल बढ़ने से हई समस्या

बताया जा रहा है कि विधायक नागेन्द्र सिंह का सुगर लेबल बढ़ गया था। जिसके चलते उनकी तबियत बिगड़ गई थी, हांलाकि पहले से स्वस्थ में सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

विधायक श्री सिंह के बीमार होने की जानकारी लगने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने फोन करके स्वस्थ की जानकारी ली है। वही रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित भाजपा के लोग अस्पताल पहुचे है।

3:52 संडे अपडेट 

सांसद जनार्दन मिश्रा ने ली जानकारी

REWA : BJP विधायक नागेन्द्र सिंह की सुगर लेवल बढ़ने से तबियत खराब, SGMH के ICU वार्ड में हुए भर्ती

सांसद जनार्दन मिश्रा आज संजय गांधी अस्पताल पहुंच कर ICU वार्ड में भर्ती गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सा अधिकारी से बात की। 

REWA : BJP विधायक नागेन्द्र सिंह की सुगर लेवल बढ़ने से तबियत खराब, SGMH के ICU वार्ड में हुए भर्ती

5:18 संडे अपडेट 

डॉक्टर ने दी जानकारी 

अचानक बीमार पड़े विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत में काफी सुधार है डॉक्टर ने जांच कर बोला कि विधायक जी काफी तेजी से रिकवर हुए है और जल्दी डिस्चार्ज होकर आम जनता के बीच में आ जाएंगे और पहले की तरह आम जनमानस की सेवा करेंगे .

Related Topics

Latest News