बड़ा खुलासा : 95 हजार रुपए में किया नाबालिग का सौदा, तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

 

बड़ा खुलासा : 95 हजार रुपए में किया नाबालिग का सौदा, तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

अशोक नगरः जिले में लड़कियों की तस्करी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने झारखंड से अशोकनगर लाकर लड़की को 95 हजार रुपए में बेच दिया था। मामले की जानकारी होने पर जिला एसपी पीड़िता से मिलने सखी सेंटर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में गिराह के चार सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। गिराह में तीन महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है।

अब नहीं होंगी कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, न होगा एक्सीडेंट, तैयार की गइ खास डिवाइस..

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 1 महीने पहले चाइल्ड लाइन को फोनकर लड़कियों की तस्करी की सूचना दी थी, साथ ही खुलासा करते हुए बताया था कि उसे 95 हजार रुपए में झारखंड से अशोकनगर लाकर बेचा गया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना की गई है।

Related Topics

Latest News