REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

 

REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा. रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास में सरकारी जमीन में बने आश्रम पर अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर साधु संतों सहित कांग्रेस ने इसका खासा विरोध किया तथा घंटों तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन प्रशासनिक टीम ने सभी को शांत कराया और आश्रम पर बुलडोजर चला दिया। इस पर साधु संतों ने प्रशासनिक टीम को मिठाई खिलाकर विरोध जताया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना भी साधा।

REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर दिए गए आदेशों के बाद अब रीवा जिला प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है। अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाईंयां शुरू कर दी है जिसके तहत मंगलवार को प्रशासन के द्वारा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास में सरकारी जमीन पर बने परशुराम आश्रम को गिराया गया। मंगलवार को प्रशासनिक दस्ता अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने के लिए पहुंच गया जिसके बाद साधु संतों ने प्रशासनिक दस्ते का काफी विरोध किया।

REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंच गए और साधु संतों के विरोध का समर्थन किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। घंटों तक चले इस ड्रामे को अंततः प्रशासनिक टीम के द्वारा शांत कराया गया और सरकारी जमीन पर बनी परशुराम आश्रम को गिराया गया। साधु संतों का विरोध था कि आश्रम के भीतर भगवान हनुमान का मंदिर है जिसके कारण भवन को गिराना उचित नहीं है।

REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धार्थ तिवारी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मंदिर पर राजनीति करने वाली सरकार आज मंदिर को गिराने आई है। हालांकि बाद में प्रशासनिक टीम के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आश्रम को गिरा कर जमीन को खाली कराया गया। इस दौरान आश्रम को खाली करने के साथ ही साधु संतों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मिठाई खिलाकर विरोध जाहिर किया।

REWA : परशुराम आश्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नवयुवक़ो समेत साधु संतों में फूटा गुस्सा : कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News