MP : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इस जिले में तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

MP : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इस जिले में तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। देश में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं से ठिठुरन भी बढ़ गई हैं। प्रदेश में शुक्रवार रात दतिया जिले के लिए सबसे सर्द रही। दतिया का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

जबकि अधिकतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सागर जिले का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। देवास, गुना, ग्वालियर में 6 डिग्री, दमोह, सतना और जबलपुर में भी पारा लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी के ही साथ भोपाल सहित करीब 10 जिलों का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक अंचल में शीत लहर चलेगी, और राजधानी में आने वाले 24 घंटे तक कोल्ड डे की चेतावनी है। 48 घंटों के बाद दिन के तापमान में थोड़ी बढोत्तरी होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

Related Topics

Latest News