टायफाइड के बुखार में इन चीजों का सेवन है फायदेंमंद : HEALTH NEWS

 

टायफाइड के बुखार में इन चीजों का सेवन है फायदेंमंद : HEALTH NEWS

साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से टाइफॅायड का बुखार होता है। इस बीमारी की वजह से खून की कमी होने लगती है और लिवर भी ठीक से काम नहीं करता है। टाइफॅायड बुखार की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। टाइफॅायड के मरीजों को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन टाइफॅायड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए टाइफॅायड के बुखार में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।

तरल पदार्थों का सेवन करें

टाइफॅायड के मरीजों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। टाइफॅायड के मरीजों को रोजाना कम से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें

टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में कार्बोहाइडेट युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपने उन चीजों का ही सेवन करना है जो आसानी से पच जाती हैं। इस बीमारी में उबले हुए आलू और उबले हुए चावल का सेवन फायदेमंद होता है।

मुनक्का

टाइफॅायड बुखार में मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद होता है। टाइफॅायड के मरीजों को मुनक्का में सेंधा नमक लगाकर या फिर तवे पर भूनकर खाना चाहिए। तेज बुखार में आप 4 से 5 मुनक्का भूनकर खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें

टाइफॅायड के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

हाई कैलोरी फूड को डाइट में करें शामिल

टाइफॅायड के मरीजों को हाई कैलोरी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। टाइफॅायड बुखार में काफी कमजोरी हो जाती है। कमजोरी को दूर करने के लिए हाई कैलोरी युक्त फूड्स का सेवन बहुत जरूरी है। टाइफॅायड के मरीज केला, शकरकंद और पीनट बटर जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी होने की स्थिति हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।


हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FACEBOOK PAGE INSTAGRAMGOOGLE NEWS ,TWITTER

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे  

Related Topics

Latest News