REWA : पहली पत्नी काे बेरहमी से पीटकर दूसरी पत्नी की कर दी हत्या, आराेपी पति फरार : जानिए क्या है मामला

 

REWA : पहली पत्नी काे बेरहमी से पीटकर दूसरी पत्नी की कर दी हत्या, आराेपी पति फरार : जानिए क्या है मामला

जिले के सगरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। पहले पत्नी से मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया और हाथ भी तोड़ दिया। इसके बाद गर्म चिमटे से उसे दागा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मृतका का नाम राजकली है।

गर्गन टोला में रहने वाले कमलेश कोल की वह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से संतान सुख न मिलने पर कमलेश ने राजकली से भी शादी कर ली थी। राजकली से दो संतानें हुईं। कमलेश की दोनों पत्नी एक ही घर में रहती थीं। कुछ समय से राजकली को एक अलग कमरा दे दिया था, जिसमें वह अलग रहती थी।

पहली पत्नी गई थी मायके

रविवार को कमलेश की पहली पत्नी सुबह मायके गई थी। इसके बाद ही कमलेश और राजकली के बीच विवाद हुआ। देर शाम आरोपी कमलेश ने राजकली को बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद कमलेश ने उसकी मरहम-पट्टी भी की। ऐसा लगता है कि हल्दी और सरसों का तेल गर्म कर जहां-जहां उसे चोट थी, उसे लगाया। लेकिन वह उसे अस्पताल नहीं ले गया। सुबह उसने घर में ही दम तोड़ दिया। विवाद किस बात पर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Topics

Latest News