REWA : गंगेव में कारोबारी के गोदाम में छापामार कार्यवाही : 20 लाख की सामग्री जब्त : कारोबारियों में मचा हडक़ंपा

 
REWA : गंगेव में कारोबारी के गोदाम में छापामार कार्यवाही : 20 लाख की सामग्री जब्त : कारोबारियों में मचा हडक़ंपा

रीवा. जिले में उत्तर प्रदेश से धान की खेप लाकर मध्य प्रदेश के खरीद केन्द्रों पर खपाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने गंगेव में कारोबारी के गोदाम में छापामार कार्रवाई कर करीब 20 लाख रुपए कीमत की सामग्री जब्त की है। कार्रवाई देररात तक चली। इस कार्रवाई की सूचना से कारोबारियों में हडक़ंपा मचा हुआ है।

समर्थन मूल्य पर बेचेने के फिराक में
जिला प्रशासन को सूचना मिली कि गंगेव बाजार में कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (मनौरी) से बड़े पैमाने पर धान की खेप लाकर समर्थन मूल्य पर बेचेने के फिराक में है। कलेक्टर इलैयाराजा टी के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक एमएनएच खान और मगनवां नायब तहसीलदार दीपिका पाव ने अमले के साथ दोपहर एक बजे कारोबारी के गोदाम में छापा मारा। 

किराए पर गोदाम लेकर डंप कर रहा था धान 
जांच में पता चला कि राजेश कुमार गुप्ता बाजार में ही रिश्तेदार बृजवासाी प्रसाद गुप्ता से किराए पर गोदाम लेकर लंबे समय से धान डंप कर रहा है। जांच के दौरान गोदाम में रखी धान संदिग्ध होने पर जब्त कर ली गई। गोदाम पर ही उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (मनौरी) से औने-पौने दाम पर धान लाकर गोदाम में अनलोड करने की तैयारी चल रही थी। अधिकारियों ने ट्रक को भी धान समेत जब्त कर लिया। नियंत्रक एमएनएच खान के मुताबिक उत्तर प्रदेश से आया ट्रक राजेश गुप्ता के गोदाम में धान को अनलोड करने की तैयारी चल रही थी। 

गोदाम में 451 क्विंटल धान जब्त 
जांच के दौरान बताया गया कि ट्रक में 470 बोरी धान (192 क्विंटल) धान लोड है। गोदाम में 574 बोरी धान मिला है। इसके अलावा राजेश गुप्ता अपने मिनी ट्रक से गेरुआरी से करीब 100 बोरी धान लाकर गोदाम में अनलोड कर रहा था। कुल मिलाकर 1044 बोरी (451 क्विंटल) धान समेत वाहन आदि करीब बीस लाख रुपए कीमत की सामग्री पकड़ी गई है। 

लंबे समय से कर रहा फर्जीवाड़ा 
गंगेव में गोदाम में छापामार कार्रवाई के दौरान अफसरों को जानकारी दी गई कि राजेश गुप्ता लंबे समस से इस काम में संलिप्त है। क्षेत्र के प्रभारियों समेत जिले में कई मिलरो से व्यापारी की साठगांठ है। समर्थन मूल्य पर धान खपाने की तैयारी थी। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए अफसर पहुंचे तो व्यापारी के हाथपांव फूल गए। 

वर्जन...
शिकायत मिलने पर गोदाम की जांच की गई। गोदाम में संदिग्ध दशा में धान मिली है। इसके अलावा यूपी के कौशाम्बी जिले से धान लाकर केन्द्र पर बेचने के फिराक में था। गोदाम व ट्रक पर लोड धान संदिग्ध मिलने पर जब्त की कार्रवाई की गई है। 

एमएनएच खान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक

Related Topics

Latest News