जय जवान, जय किसान के नारे के साथ घर में रखी मर्सिडीज के बजाय ट्रैक्टर पर बारात ले गया दूल्हा , किसानों का साथ देने के लिए किया ये काम

 

जय जवान, जय किसान के नारे के साथ घर में रखी मर्सिडीज के बजाय ट्रैक्टर पर बारात ले गया दूल्हा , किसानों का साथ देने के लिए किया ये काम

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को समर्थन देने के लिए कई लोग अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास करनाल में एक दूल्हे ने अपनी शादी के दौरान किया। इस दूल्हे का नाम सुमित है। उसने बारात के लिए घर में खड़ी मर्सिडिज के बजाय ट्रैक्टर को चुना। बारातियों ने दूल्हे का साथ देते हुए ट्रैक्टर पर बैठकर जय जवान, जय किसान के नारे भी लगाए।

सुमित ने अपनी इस पहल से किसानों के साथ होने का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर करनाल के इस दूल्हे की तारीफ हो रही है। वेल एजुकेटेड सुमित की दुल्हनिया आई टी प्रोफेशनल है। उसने भी अपने होने वाले पति का पूरा साथ दिया। दूल्हे ने बताया कि वह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किसानों से मिलने जाएंगे। इस कपल ने अपनी शादी के दौरान मिली राशि भी किसान आंदोलन की मदद के लिए दान कर दी। सुमित की बारात चार ट्रैक्टरों पर निकली। सभी ट्रैक्टरों पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगे दिखाई दिए।

सुमित के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार खेती करते हैं, वहीं दुल्हन का परिवार भी खेतीबाड़ी से जुड़ा है। इसलिए वे किसानों की दिक्कतें समझते हैं। किसानों का साथ देने के लिए किया गया ये प्रयास सराहनीय है।

Related Topics

Latest News