REWA : बड़ी दरगाह अमहिया से लापता बालक पुलिस की तत्परता से जबलपुर से हुया दस्तयाब

 

REWA : बड़ी दरगाह अमहिया से लापता बालक पुलिस की तत्परता से जबलपुर से हुया दस्तयाब

रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवकुमार वर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सच्चिदानंद प्रसाद के मार्गदर्शन में  विगत 28/11/20 दोपहर करीब 01:30 की घटना पर फरियादिया राफिकुनिशा पति अन्नू अंसारी  ने थाना आकर जानकारी दी कि मेरे तीन लड़के जिसमे से तीसरे नंबर का लड़का राज अंसारी उर्फ ब्रेबो आज दिनाँक 28/11/20 को दोपहर 01:30 बजे नमाज पढ़ने गया था उसके बाद काफी पता तलाश करने के बाद अभी तक घर वापस नहीं आया है फरियादिया के आवेदन पत्र के अनुसार थाना अमहिया में अपराध क्र0 401/20 धारा 363 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया अमहिया पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधियों से सम्पर्क स्थापित करने पर उक्त बालक जबलपुर में होना बताया गया जिसको अमहिया पुलिस ने  परिजनों के साथ दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल उनि भावना सिंह,आर0 515 श्यामलाल पाठक,आर0 577 पीयूष मिश्रा, आर0 873 मकरध्वज तिवारी  की मुख्य भूमिका रही

Related Topics

Latest News